मोहम्मद दीपक’ से मिले राहुल गांधी, बोले कोटद्वार आकर जल्द लूंगा जिम की मेंबरशिप

खबर शेयर करें -

Rahul Gandhi met Kotdwar Mohammad Deepak

Rahul Gandhi met Kotdwar Mohammad Deepak: कोटद्वार के दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने दीपक का हौसला बढ़ाया। साथ ही उनसे कहा कि वो जल्द ही कोटद्वार आकर उनके जिम की मेंबरशिप लेंगे।

कोटद्वार के ‘मोहम्मद दीपक’ से मिले राहुल गांधी

आपको बता दें कि हाल ही में कोटद्वार के दीपक कुमार ने एक बुज़ुर्ग मुस्लिम दुकानदार को बजरंग दल के सदस्यों से बचाया था। तब से वह चर्चा में हैं। मुस्लिम न होने के बावजूद दीपक ने अपना परिचय मोहम्मद दीपक के रूप में दिया। जिसके बाद वो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से भीड़ गए थे। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद दीपक ने कहा कि मेरा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

यह भी पढ़ें -  घनसाली में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उबाल, 42 दिनों से जारी है आंदोलन, सामूहिक आत्मदाह की दी चेतावनी

राहुल गांधी ने शेयर की मुलाकात की तस्वीरें

राहुल गांधी ने अपने फेसबुक अकाउंट से दीपक से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा ‘ हर इंसान, एक समान यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान। उत्तराखंड के भाई ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए।

बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार को बचाकर चर्चा में आए थे दीपक

बता दें कोटद्वार में 70 साल के बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार ‘बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर’ दुकान है। 26 जनवरी को बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनकी दुकान के नाम पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि ‘बाबा’ शब्द सिर्फ स्थानीय देवता बाबा सिद्धबली के लिए इस्तेमाल होना चाहिए। उन्होंने दुकानदार से उनके दुकान का नाम बदलने की मांग की।

यह भी पढ़ें -  आज शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट, फूलों से सजाया मां गंगा का धाम
mohammad deepak
मोहम्मद दीपक’ से मिले राहुल गांधी

तमाशा होता देख वहीं पास में खड़े दीपक कुमार ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जब दीपक से उनका नाम पूछा, तो दीपक ने कहा, ‘मेरा नाम मोहम्मद दीपक है.’ उनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसके बाद लोग उन्हें ‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से जाने लगे थे।

यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग ने जारी किया 3 जिलों में भारी बारिश ऑरेंज अलर्ट

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दीपक के जिम के बाहर काटा था हंगामा

घटना के बाद बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने 31 जनवरी को दीपक के जिम के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते विरोध के बाद कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल दीपक कुमार के समर्थन में उतर आए। कई मुस्लिम और सामाजिक संगठनों ने भी दीपक कुमार का समर्थन किया था। इस दौरान राहुल गांधी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से दीपक का समर्थन किया था

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999