उत्तराखंड विरोधी ताकत के साथ है कांग्रेस का गठबंधन, BJP ने साधा विपक्ष पर निशाना

खबर शेयर करें -

 

deepti rawat BJP

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संभावित गठबंधन को लेकर उत्तराखंड की सियासत में बयानबाज़ी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

उत्तराखंड विरोधी समाजवादी पार्टी के साथ है कांग्रेस का हाथ

दीप्ति रावत ने कहा कि समाजवादी पार्टी का उत्तराखंड की राजनीति में न तो कोई जनाधार है, न संगठनात्मक ढांचा और न ही कोई ठोस वोट बैंक। ऐसे दल के साथ गठबंधन करना कांग्रेस की राजनीतिक दिवालियापन और सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने की सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी वही दल है, जिसने हमेशा उत्तराखंड राज्य के गठन का विरोध किया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में महिला की सनसनीखेज हत्या, दरवाजा खोलते ही सीने में मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप

प्रदेश महामंत्री ने कहा जब पूरा प्रदेश अलग राज्य की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा था, उस समय इन ताकतों ने आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश की। आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज, माताओं-बहनों के साथ दुर्व्यवहार और आंदोलनकारियों पर दमन का इतिहास आज भी उत्तराखंड की जनता के ज़ेहन में ताज़ा है।

उत्तराखंड की भावनाओं के साथ कभी ईमानदार नहीं रही कांग्रेस

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस का ऐसे दल के साथ हाथ मिलाना यह सिद्ध करता है कि कांग्रेस भी उत्तराखंड की भावनाओं के साथ कभी ईमानदार नहीं रही। जो दल राज्य निर्माण की भावना के विरोध में खड़े रहे, आज वही राजनीतिक स्वार्थ के लिए साथ आने का नाटक कर रहे हैं। यह गठबंधन उत्तराखंड की अस्मिता और बलिदानी आंदोलनकारियों का अपमान है।

यह भी पढ़ें -  मधुमक्खी पालन से किसानों की आय में होगा कई गुना इजाफा, वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने पर जोर!

उत्तराखंड की जनता देगी लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब: महामंत्री

दीप्ति रावत ने कहा कि उत्तराखंड की जनता सजग है और वह जानती है कि कौन प्रदेश के स्वाभिमान के साथ खड़ा रहा और कौन केवल राजनीतिक अवसरवाद में लिप्त रहा। भाजपा सदैव राज्य आंदोलन की भावना, शहीद आंदोलनकारियों के सम्मान और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। अंत में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता इस अवसरवादी और विचारहीन गठबंधन को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स( उत्तराखण्ड) ने दिए दिव्यांग प्रतिभाओं के हौसलों की उड़ान को पंख, किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999