उत्तराखंड- दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

खबर शेयर करें -

पौड़ी में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल
रात के अंधेरे में SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान, खाई से घायल और मृतक को निकाला

पौड़ी गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के धरासू क्षेत्र में 14 नवंबर की रात बाइक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें -  लोक निर्माण विभाग का गजब कारनामा: पहले बन गई पुलिया, फिर जारी हुआ टेंडर


घटना की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट श्रीनगर से उप निरीक्षक कुलदीपक पाण्डेय के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने के बाद टीम ने रात के अंधेरे और विषम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान शुरू किया।


SDRF जवानों ने कड़ी मशक्कत करते हुए करीब 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर एक घायल व्यक्ति और एक मृतक को बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद घायल व्यक्ति और मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  गुप्ता बंधुओं के ठिकानों पर ED का छापा, 200 अरब की गड़बड़ी का आरोप


फिलहाल दोनों व्यक्तियों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के कारणों की जानकारी भी सामने नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999