बदले की आग!, Pakistan पर हमला, 55 सैनिक मारे गए, फाइटर जेट भी गिरे?

खबर शेयर करें -

 

pakistan-afghanistan-WAR border-clash-airstrike

Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान में खून की होली चल रही है। एक बार फिर भारत के दोनों पड़ौसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। लग रहा है कि दोनों देशों के बीच आर-पार की लड़ाई छिड़ गई है। कभी पाकिस्तान हमला कर रहा है तो वहीं कभी अफगान बदले की आग में पाक की लंका लगा रहा है। अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के 55 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया।

अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर हमला Pakistan Afghanistan War

दरअसल 22 फरवरी को पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान में कथित TTP ठिकानों पर हमला बोला गया था। इसी हमले को लेकर अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से बदले की बात की थी। अब इसी हमले का पलटवार कर गुरुवार देर रात अफगान तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की है। सीमा पर गोलीबारी और हमले किए जा रहे हैं। तो वहीं पाकिस्तान की तरफ से भी अब हवाई हमले किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश के सभी कोचों को दिया जाएगा पांच के पंच का लक्ष्य, कॉन्क्लेव का किया जाएगा आयोजन

पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने का दावा

अफगानिस्तान की टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों की मान तो पाकिस्तान एयर फोर्स के लड़ाकू विमानों ने नंगरहार प्रांत में हवाई हमले किए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि अफगान हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमान घुसे थे। जिसे अफगान के सुरक्षाबलों ने मार गिराया।

हालांकि आपको बता दें कि इस दावे की फिलहाल ऑफिशियली पुष्टि नहीं हुई है। अफगान की माने तो पाक द्वारा काबुल, कंधार और पक्तिया जैसे इलाकों में बमबारी की गई। हालांकि इन हमलों में ज्यादा बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें -  काशीपुर के प्रतिष्ठित स्कूल में फीस विवाद को लेकर हंगामा, चेयरमैन को जर्मनी से मिली धमकी!

55 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारा

पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक करने के बाद अफगानिस्तान ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। अफगानिस्तान ने दावा किया कि उसने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। जिससे पाक अब आगबबूला हो गया है। जिसके बाद पाकिस्तान की तरफ से भी आधी रात को बमबारी की गई।

यह भी पढ़ें -  डीजी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने सभी सीईओ को कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए

पाकिस्तान क्या कह रहा है?

तो वहीं पाकिस्तान की माने तो पहले अफगान तालिबान की तरफ से ‘बिना उकसावे की गोलीबारी’ का सामना करना पड़ा। जिसके जवाब में उसकी तरफ से कार्रवाई की गई।

तो वहीं पाकिस्तान दावा कर रहा है कि रातभर एयरस्ट्राइक कर उसने अफगानिस्तान में 130 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया। तो वहीं 200 से अधिक घायल हुए है। फिलहाल, दोनों देशों के बीच तनाव सातवें आसमान पर है। साथ ही अफगान के सैन्य ठिकानों को भी नष्ट किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999