दुष्कर्म!, 9वीं की छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, परिजनों को नहीं लगी भनक, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

 

MINOR STUDENT GIVES BIRTH BABY

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर 9वीं क्लास की लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है। बता दें कि बच्ची की उम्र 16 साल है। ये मामला शुरुआती जांच में दुष्कर्म का लग रहा है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकादमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच फिलहाल की जा रही है।

दुष्कर्म!, उत्तराखंड में 9वीं की छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म

दरअसल16 साल की नाबालिग बच्ची के गर्भवती होने की खबर परिजनों को भी नहीं लगी। खबरों की माने तो पीड़िता को पथरी थी। इसी के चेकअप के लिए पीड़िता को परिवार वाले जिला हॉस्पिटल रुद्रप्रयाग ले गई। हालांकि जब डॉक्टरों ने चेक किया तो वो भी हैरान हो गए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- करवा चौथ की पूर्व संध्या पर दर्दनाक हादसा: दोस्त के बर्थडे से लौट रहे पूर्व सभासद के पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी मेहंदी लगाए करती रही इंतजार

परिजनों को गर्भवती होने की नहीं लगी भनक

पीड़ित के गर्भवती निकलने पर उसे हायर सेंटर श्रीनगर बेस चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। अल्ट्रासाउंड में गर्भवती होने की पुष्टि के बाद छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया। फिलहाल बच्ची एजेंसी की देखरेख में सुरक्षित है।

दुष्कर्म की आशंका

छात्रा द्वारा बच्ची को जन्म दिए जाने के बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। जिससे इलाके में सनसनी मच गई। हालांकि आरोपी के खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। छात्रा ने अभी तक कथित आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: वर्कशॉप लाइन में विशालकाय पेड़ गिरने से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त (वीडियो)

POCSO एक्ट में मामला दर्ज

ऐसे में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हो गया है। इस केस को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999