सोहेल हत्याकांड से जुड़ा 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, आरोपियों से पिस्टल-तमंचे बरामद

खबर शेयर करें -

 

Arms Act

देहरादून में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पटेलनगर पुलिस और एसओजी टीम ने 15 हजार के इनामी आरोपी समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, दो तमंचे और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

सोहेल हत्याकांड से जुड़ा 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

देहरादून एसएसपी के निर्देश पर जिले में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि चंद्रबनी क्षेत्र में चोटिया बाबा मंदिर के पास निर्माणाधीन हाईवे के पास तीन संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पटेलनगर पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं -पांच बेटियों के पिता का फंदे में शव लटका मिलने से परिवार में मचा कोहराम,देखे वीडियो

पुलिया के नीचे बैठकर कर रहे थे सौदा

पुलिस ने निर्माणाधीन हाईवे की पुलिया के नीचे बैठे तीन युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान फरहान पुत्र शौकीन निवासी लंढौरा हरिद्वार, फरमान बेग पुत्र शफीक बेग निवासी आजाद कॉलोनी देहरादून और जैद पुत्र इकबाल निवासी लंढौरा हरिद्वार के रूप में हुई।

लंढौरा से बेचने के लिए लाए थे हथियार

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक 32 बोर की पिस्टल, दो खाली मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, दो देशी तमंचे 315 बोर और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हथियार लंढौरा क्षेत्र से लाकर फरमान को बेचने के लिए दिए जाने थे।

यह भी पढ़ें -  जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता की प्रशासन से दो टूक—जनहित उपेक्षित नहीं होना चाहिए

भुड्डी हत्याकांड से जुड़ा है इनामी आरोपी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि 14 जून को भुड्डी गांव में हुए सोहेल हत्याकांड में इस्तेमाल की गई पिस्टल आरोपी फरहान ने ही उपलब्ध कराई थी। इस मामले में वह कोतवाली पटेलनगर में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। लगातार फरार रहने पर एसएसपी देहरादून ने उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में कलश यात्रा के साथ हुआ शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ

आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों के हथियारों के नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999