बिग ब्रेकिंग -पिथौरागढ़ में दिल दहला देने वाली घटना : बेटे के हमले में पिता की मौत, गांव में पसरा मातम

खबर शेयर करें -

 

पिथौरागढ़(उत्तराखंड)। जिस पिता ने अपने बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी बेटे के हाथों पिता की जिंदगी छिन गई। जिला मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर दूर पुरान (जाख पुरान) गांव में शनिवार को हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार पुरान निवासी 50 वर्षीय बिशन राम पुत्र स्वर्गीय चनर राम का किसी बात को लेकर अपने बेटे के साथ विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे ने हथौड़े से पिता पर हमला कर दिया। इस हमले में बिशन राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  लोकसभा चुनाव 2024: महादेव के शहर में आज आएंगे अमित शाह, 25 को प्रधानमंत्री मोदी


घटना के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर प्रशांत, नर्सिंग अधिकारी मोनू लुंठी और वार्ड बॉय ललित ने उनका उपचार किया। हालत नाजुक होने के चलते उन्हें वार्ड में भर्ती किया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।


इस घटना की खबर जैसे ही गांव में फैली, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीण भी स्तब्ध हैं कि जिस बेटे को पिता ने पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी ने पिता की जान ले ली।

यह भी पढ़ें -  रामनगर -मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान में भीषण आग


पुलिस उपनिरीक्षक ललित डंगवाल ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी के साथ गम का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999