पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! 50 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, लंबे समय से जमे अफसर हटे

खबर शेयर करें -

rewa police major reshuffle 50 transfers issued

जिले के पुलिस महकमे में प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है।

रीवा। जिले के पुलिस महकमे में प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में 50 अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापन स्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, कई पुलिसकर्मी ऐसे भी थे जो लंबे समय से, लगभग 8 से 10 वर्षों तक एक ही थाने या शाखा में पदस्थ थे। इसी को ध्यान में रखते हुए यह व्यापक तबादला सूची तैयार की गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: इन 17 निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग का नोटिस, मान्यता रद्द करने की चेतावनी

जारी आदेश में सुबेदार सुगम चतुर्वेदी को यातायात थाना से पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं कार्यवाहक एएसआई रामानुज बागरी को अमहिया से बिछिया, एएसआई हीरामणि पटेल को डीएसबी शाखा से महिला थाना तथा कार्यवाहक एएसआई सुशील सिंह को मनिकवार चौकी से रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा कार्यवाहक एएसआई मनोज बागरी को रायपुर कर्चुलियन से बैकुंठपुर, और श्रीनिवास बागरी को महिला थाना से मनगवां स्थानांतरित किया गया है। प्रधान आरक्षक स्तर पर भी कई बदलाव देखने को मिले हैं। सुधा सिंह को पुलिस लाइन से जवा, अनिल साकेत को समान, अश्वनी शुक्ला को बैकुंठपुर से यातायात थाना भेजा गया है। वहीं शिवाजीत मिश्रा और अशोक सिंह को पुलिस लाइन में अटैच किया गया है।

यह भी पढ़ें -  उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गौलापार कॉलेज के मामले में जताई नाराजगी

प्रधान आरक्षक अनुराग तिवारी को बैकुंठपुर, राजेश साकेत को चाकघाट तथा दुर्गा तिवारी को गुढ़ भेजा गया है। इसी तरह आरक्षक स्तर पर भी बड़ी संख्या में स्थानांतरण किए गए हैं, जिनमें दिलीप तिवारी, राहुल पांडेय, मक्रध्वज द्विवेदी, विशाल सिंह, दुर्गेशनंदन पांडेय और दीपक कुशवाहा शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

महिला आरक्षकों के भी तबादले किए गए हैं, जिनमें शालिनी मिश्रा, नम्रता गुर्जिया, कनिष्का पांडेय, जूही त्रिपाठी, शिवानी सिंह, ज्योति पांडेय, पिंकी कुशवाहा, सकुन कुशवाहा और प्रिया शुक्ला प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इसके अलावा अन्य आरक्षकों—नीरज पांडेय, मयंक शुक्ला, अजय सिंह चौहान, शैलेन्द्र सूर्यवंशी, विवेक सिंह, शिवेंद्र मिश्रा, शिवम द्विवेदी, महेंद्र कुमार मिश्रा, प्रदीप सिंह, मयंक गौतम, अर्पित सिंह बघेल, प्रिंस सिंह, शंकर साकेत, अंकित दुबे, चंद्रकांत, सुधीर शुक्ला, उमेश मिश्रा, आरती सिंह, दुष्यंत सिंह, दीपांशु और आरती मिश्रा—के भी स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  मर चुकी थी महिला, जिंदा समझ 4 अस्पतालों में ले गया परिवार, किसी भी डॉक्टर ने नहीं बताया सच… देहरादून में ये कैसी लापरवाही

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना समय पर कार्यालय को उपलब्ध कराएं। आदेश की प्रति सभी संबंधित थाना प्रभारियों और विभागीय अधिकारियों को भेज दी गई है। यह फेरबदल जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999