बाल कथावाचक Abhinav Arora पर जानलेवा हमला, मदद के लिए चीखता रहा परिवार

खबर शेयर करें -

 

vrindavan Abhinav Arora attack

उत्तर प्रदेश में मथुरा के बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा जानलेवा हमला हुआ है। ये घटना दिल्ली में तिलक नगर इलाके में 7 अप्रैल की रात करीब 10 बजे की है। इस दौरान अभिनव अपने परिवार के साथ कार में थे। अचानक कुछ लोगों ने गाली-गलौच करते हुए उनकी कार पर हमला करना शुरू कर दिया। इसी हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बाल कथावाचक Abhinav Arora पर जानलेवा हमला

हमले के वीडियो को अभिनव अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ कार पर डंडों से हमला कर रही है। अंदर अभिनव और उनके परिवार में डर का माहौल है। उनकी चीखें भी सुनाई दे रही है।

यह भी पढ़ें -  त्रिकोण संस्था ने कराया सुंदरकांड पाठ, भक्तिमय हुआ बालाजी धाम

अभिनव के पिता तरुण राज अरोड़ा की माने तो भीड़ ने उनके साथ मारपीट की। जिसमें उन्हें काफी चोटें आईं है। उन्होंने बताया कि हमलावरों का कहना था कि उनकी कार से एक बच्चे के पैर में चोट लगी है। इसी बात को लेकर ये विवाद खड़ा हो गया।

भीड़ ने घेरकर तोड़े कार के शीशे

मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडरेज का मामला दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया। आगे की कार्रवाई में दो आरोपियों को तिहाड़ जेल भेजा गया। फिलहाल आसपास के CCTV फुटेज से पुलिस घटना के हर पहलु की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  1 अगस्त से तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक वाहनों में हॉर्न के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित

अभिनव को नहीं आई चोट

बता दें कि इस घटना में अभिनव को किसी भी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है। पीड़ित बच्चे को अस्पताल लेकर गई। लेकिन हमले में घायल हुए उनके पिता तरुण राज अरोड़ा का इलाज किया गया।

अभिनव अरोड़ा ने भावुक पोस्ट किया शेयर

इस घटना के बाद अभिनव अरोड़ा ने एक भावुक पोस्ट किया। वीडियो शेयर कर लिखा, “जलते घर को देखने वालो, फूस का छप्पर आप का है… उसके कत्ल पे मैं भी चुप था, अब मेरा नंबर आया… मेरे कत्ल पे आप भी चुप हैं, अगला नंबर आप का है।”

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं-यहाँ आवारा गोवंश बना हादसे का कारण, स्कूटी सवार युवक की मौत,रुद्रपुर से लौटते वक्त हुआ हादसा
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999