जहां शंख तक नहीं बजते, वहां डीजे बजाया गया…, बद्रीनाथ में हुए म्यूजिक फेस्टिवल पर बवाल

खबर शेयर करें -

 

badrinath-dham-dj-music-priyanka-meher-controversy

जहां शंख बजाना तक वर्जित है, उस पवित्र धाम में डीजे म्यूजिक और कॉन्सर्ट का वीडियो सामने आने के बाद विवाद होना तो लाजमि है। उत्तराखंड का बद्रीनाथ, जहां पहुंचकर इंसान कुछ पल के लिए खुद से और अपने भगवान से जुड़ना चाहता है।लेकिन अब इसी जगह से कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिन पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में अब क्या है ये पूरा मामला आइए शुरुआत से जान लेते है। 

शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका

बदरीनाथ में हुआ देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2026

दरअसल 19 और 20 सितंबर को हुए देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2026 में फेमस लोक गायिका प्रियंका मेहर का भी शो रखा गया था। ये फेस्टिवल बद्रीनाथ के टूरिस्ट प्लाजा में किया गया था। जो कि मंदिर से सटा हुआ एरिया है। कार्यक्रम के बाद ऑनलाइन इस लाइव वीडियो में कार्यक्रम स्थल के पास शो में लोगों को नाचते हुए दिखाया गया।

यह भी पढ़ें -  खाई में गिरी बरातियों से भरी जीप,दूल्हे की बहन समेत 3 की मौत

प्रियंका महर के शो की वीडियो वायरल

हालांकि प्रियंका के इस शो ने तीर्थ स्थलों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर पहले से चल रही बहस को और भी तेज कर दिया है। इसी शो की कुछ वीडियोज थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसको लेकर बवाल मचा हुआ था और लोग भी सवाल उठा रहे है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में पत्रकारों का उत्पीड़न: अब मानव अधिकार आयोग पहुंचा मामला ,जल्द हो सकती है बड़ी कार्यवाही।

धार्मिक स्थल पर डीजे और कॉन्सर्ट पर लोगों ने उठाए सवाल

लोग सवाल कर रहे है कि बद्रीनाथ धाम जैसे बेहद शांत, पवित्र और आध्यात्मिक माहौल वाले स्थान पर ऐसे कार्यक्रम क्यों किए जा रहे है। लोग धाम में हुए शो के दौरान तेज म्यजिक और डीजे के इस्तेमाल को लेकर आपत्ति जता रहे हैं। वायरल वीडियो में देख जा सकता है कि स्टेज पर प्रियंका महर गाना गाती और नाचती हुई नजर आ रही है। तो वहीं दर्शक भी पहाड़ों के बैकग्राउंड में शो में झूमते दिखाई दिए। इस वीडियो को खुद प्रियंका महर ने भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

यह भी पढ़ें -  BJP के कद्दावर नेता और मंत्री को मिल सकती बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली पहुंची लिस्ट! हो सकता है बड़ा ऐलान, देखें नाम

जहां शंख तक नहीं बजते, वहां डीजे बजाया गया…

सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाए भी दे रहे है। लोगों का कहना है कि जिस बद्रीनाथ धाम में शंख तक नहीं बजते, वहां डीजे बजाया गया।

दरअसल बद्रीनाथ धाम में शंख बजाना मना है, उसके पीछे वजह है धाम की प्रवित्रता, शांत और संवेदनशील इलाकों में लाउड सॉन्ग्स बजाना सही नहीं है। हालांकि इस बात पर भी गौर करें कि लोगों को पहाड़ी सिंगर प्रियंका महर से कोई आपत्ति नहीं है। लोगों का कहना है कि वो एक अच्छी गायिका है। उन्हें बस म्यूजिक शो की लोकेशन से आपत्ति है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999