शताब्दी ट्रेन के चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: काठगोदाम लालकुआं रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसे में ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे और स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जा रहा है कि युवक हल्द्वानी का रहने वाला है जो मजदूरी कर काम करता था. पुलिस के मुताबिक हल्द्वानी- लालकुआं रेलवे ट्रैक पर युवक की कटकर मौत हुई है

स्थानीय लोगों ने बताया कि काठगोदाम से दिल्ली जा रहे जनशताब्दी ट्रेन के चपेट में युवक आ गया बताया जा रहा कि युवक पटरी पर बैठा हुआ था इस दौरान वह ट्रेन के चपेट में आ गया. युवक की पहचान बनभूलपुरा क्षेत्र के मजदूर के रूप में की गई है. बताया जा रहे कि मृतक की युवक घूम फिर कर कान की सफाई करने का काम करता था. घटना इतना दर्दनाक था कि युवक को ट्रेन काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई.

यह भी पढ़ें -  भारत में चल रही “लू” क्यों है चिंताजनक?


घटना के बाद ट्रेन काफी देर तक मौके पर ही खड़ी रही जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के बाद मौके पर मृतक युवक की परिजन भी पहुंचे गए थे.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999