आधी रात वनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत आपराधिक घटना करने की फिराक में घूम रहा शातिर अपराधी अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें -


सर्द रात और घने कोहरे के बीच आपकी नींद में कोई खलल ना डाल सके इसके लिए जनपद नैनीताल पुलिस सारी रात जागकर आपकी सुरक्षा हेतु रात्रि गश्त करती रहती है और बीती रात्रि भी थाना बनभूलपुरा पुलिस रात्रि गश्त को निकली हुई थी जिस दौरान घने कोहरे में आधी रात को गश्ती पुलिस टीम की नजर संदिग्ध रूप से घूम रहे एक व्यक्ति पर पड़ी। व्यक्ति की संदिग्धता के कारण गश्ती पुलिस टीम द्वारा जिसकी जामा तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ जिसे लेकर वह अंधेरी रात में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।


संदिग्ध व्यक्ति रजत सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट निवासी गोकुल नगर दमुआ ढुंगा थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल उम्र करीब—23 वर्ष के कब्जे से बरामद अवैध चाकू के आधार पर उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना वनभूलपुरा में एफ. आई.आर. न0- 05/23, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसे आज मा0 न्यायालय मे पेश किया जायेगा। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें -  जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनीत तोमर द्वारा गोरल चौड़ स्थित पंचायत भवन में दोनों विधानसभाओं की ईवीएम मशीनों के लिए बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया

पुलिस टीम में
1- उ0 नि0 संजीत राठौर
2-कानि0 मुन्ना सिंह
(थाना वनभूलपुरा)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999