रोहित हत्याकांड में एक कालगर्ल भी अहम कड़ी, उसने कई जानकारियां दीं। हरिद्वार में कई होटल और लॉज जिस्मफरोशी के ठिकाने .

खबर शेयर करें -

हरिद्वार में श्रवणनाथ नगर के गेस्ट हाउस में हुए अंकित उर्फ रोहित हत्याकांड ने एक बार फिर गेस्ट हाउस एवं लॉज में संचालित हो रहे जिस्मफरोशी के धंधे की तरफ हर किसी का ध्यान खींचा है। कई होटल और लॉज जिस्मफरोशी के ठिकाने बन चुके है और सिंडीकेट तौर तरीके से इस धंधे को अंजाम दिया जा रहा है।

अंकित उर्फ रोहित हत्याकांड में एक कालगर्ल भी अहम कड़ीह बनकर सामने आई थी, जब कालगर्ल से पुलिस ने पूछताछ की तब उसने कई जानकारियां पुलिस के समक्ष उगल दीं। शहर के किन किन होटल, लॉज एवं गेस्ट हाऊस में जिस्मफरोशी होती है, उनके नाम भी बताए।

यह भी पढ़ें -  धारदार हथियार से महिला ने की पति की हत्या ,बेटी संग हुई फरार

जानकारी भी दी कि अधिकांश होटल संचालक या मैनेजर ही इस धंधे लिप्त है। कालगर्ल ही नहीं बल्कि नशे के लिए शराब, बीयर, स्मैक आदि की व्यवस्था भी करते हैं। ग्राहक की सुविधानुसार वह गेस्ट हाउस में भी आ सकता है या फिर उसके बताए स्थान पर कॉलगर्ल को भेज दिया जाता है। गेस्ट हाउस में आने पर रूम का चार्ज अलग से देना होता है।

ऐसे चलता है नेटवर्क
पूरा नेटवर्क कुछ यूं भी चलता है। दरअसल, स्थानीय ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों की कॉलगर्ल भी यहां पहुंचती है। गेस्ट हाऊस, होटल एवं लॉज संचालक बाकायदा एक या दो हफ्ते के लिए कॉल गर्ल बुलाते हैं। एक निश्चित रकम तय कर ली जाती है और खाने, पीने से लेकर ठहरने की जिम्मेदारी संचालक मैनेजर की ही होती है।

यह भी पढ़ें -  नकल विरोधी अध्यादेश 2023 को राज्यपाल ने दी मंजूरी, अब मिलेगी ये सजा….

रेलवे स्टेशन, बस अड्डे से पकड़ी जा चुकी हैं महिलाएं
हरिद्वार रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड के आसपास भी इस धंधे में लिप्त महिलाएं और युवतियां सक्रिय रहती हंै। शहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि इस साल करीब पचास महिलाओं और युवतियों को सरेराह अश्लील हरकत करने के आरोप में पकड़ा गया। कई महिलाएं तो दो से तीन बार गिरफ्तार हुई हैं। यह सभी जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त रही हैं।

यह भी पढ़ें -  पूर्व बसपा प्रत्याशी गगन काम्बोज से खनन पट्टे के नाम पर हड़पे 13.50 लाख

होटलों में पकड़ी गई थीं नौ कॉलगर्ल
इस वर्ष हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने फरवरी एवं अप्रैल माह में दो होटल में जिस्मफरोशी के धंधे का पटाक्षेप किया था। दोनों ही घटनाओं में नौ कॉलगर्ल पकड़ी गई थी जबकि छह पुरुष भी धरे गए थे।

मानव तस्करी निरोध दस्ते को सक्रिय कर दिया गया है। जिस्मफरोशी के धंधे के नेटवर्क को तोड़ा जाएगा। पुलिस को अहम जानकारियां मिली हैं, कार्रवाई की तैयारी है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999