हल्दूचौड़ में सांड से टकराई स्कूटी, युवक के सीने के आर-पार हुई सींग, दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -


लालकुआं : बिंदुखत्ता से हल्द्वानी जा रहे युवक की स्कूटी हल्दूचौड़ में सांड से टकरा गई। दुर्घटना में सांड का सींग स्कूटी चला रहे युवक के सीने के आर पार हो गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। मृतक युवक धारचूला से बिंदुखत्ता निवासी अपनी बहन के घर आया था। युवक की मौत से उसके स्वजनों में कोहराम मचा है।

धारचूला के कंज्योति खीम निवासी युवक योगेश पुत्र स्व जगत सिंह उग्र 24 वर्ष इन दिनों बिंदुखत्ता के इंद्रानगर प्रथम निवासी अपनी बहन दीपा देवी पत्नी प्रेम सिंह के वहां आया था। शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे योगेश अपने इंद्रानगर प्रथम बिंदुखत्ता निवासी मित्र पुष्कर पुत्र जमन सिंह के साथ स्कूटी संख्या यूके04एएच-3727 में हल्द्वानी को जा रहे थे।

यह भी पढ़ें -  देहरादून :(बड़ी खबर) प्रदेश में अब छोटे घर बनाने के लिए नक्शा पास कराने का झंझट खत्म

हल्दूचौड़ स्टेट बैंक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में आचानक उनकी स्कूली के आगे एक सांड आ गया। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान सांड ने योगेश के सीने में सींग मार दी। जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस व राहगीरों द्वारा निजी वाहन द्वारा उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले जाया गया।

यह भी पढ़ें -  पति-पत्नी ने गंगा में कूदकर दी जान, किट्टी के चलते कर्ज के तले दबने से थे परेशान

जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके मित्र पुष्कर को हल्दूचौड़ में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मृतक युवक के पिता की मौत हो चुकी है। जबकि उसकी चार बहनें व एक छोटा भाई है। युवक की मौत से उसकी मां व अन्य स्वजनों में कोहराम मचा है। शनिवार को पास्टमार्टम के बाद स्वजन उसके शव को लेकर धारचूला को रवाना हो गए है।

यह भी पढ़ें -  नशा मुक्त ग्राम सभा प्रधान प्रत्यासी श्रीमती लक्ष्मी खोलिया को महिलाओं व ग्राम वासियों काअपार समर्थन प्राप्त अपनी जीत के प्रति आस्वस्त,देखे वीडियो

भीषण दुर्घटना देखकर पीछे से आ रहा दोस्त घबराया
योगेश व पुष्कर के साथ दूसरी स्कूटी में उनका मित्र राहुल पुत्र उमेश सिंह निवासी इंद्रानगर प्रथम बिंदुखत्ता भी उनके पीछे से हल्द्वानी को जा रहा था। योगेश व पुष्कर की स्कूटी के सांड से टकराने के बाद योगेश की नाजुक हालत को देखकर वह काफी घबरा गया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को उसकी मां तुलसी देवी के सुपुर्द कर दिया।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999