उत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम, सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में 25 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। 26 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही गलन भी बढ़ने वाली है।

राज्य में मंगलवार को कोहरे के कारण ऊधम सिंह जिला प्रशासन ने आंगनबाड़ी एवं कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालय बंद रहे, जबकि चंपावत के टनकपुर क्षेत्र के स्कूलों में तीन दिन तक का अवकाश रहेगा।
कोहरे ने बढ़ाई है समस्या
राज्य में कोहरे की समस्या बनी हुई है। इसके कारण मंगलवार को ऊधम सिंह नगर के पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली की दो और जयपुर की एक उड़ान रद रही। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह-शाम कंपकंपी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें -  मूल निवास एवं सशक्त भू कानून को हरिद्वार में स्वाभिमान रैली दस को -तैयारियां शुरू

बन गई है शीत दिवस की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा छाने और शीत दिवस की स्थिति बने रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।

चटख धूप से मिली थोड़ी राहत
दून समेत पर्वतीय क्षेत्रों में चटख धूप ने ठंड से फौरी राहत दी है। देहरादून में दिनभर अच्छी धूप रहने से अधिकतम तापमान वापस सामान्य हो गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह-शाम कंपकंपी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें -  हाथीखाल निवासी युवक ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर बैठा था ट्रेन की टक्कर से सिर धड़ से हुआ अलग…

यहां हल्की बारिश के आसार
गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बादल विकसित हो सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में चोटियों पर हिमपात हो सकता है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999