मसूरी में हादसा,पाँच की मौत और एक घायल।

खबर शेयर करें -

संवादसूत्र देहरादून:मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार युवकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। वाहन में कुल छह लोग सवार थे।

शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया की हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वालों में चार युवक और एक युवती शामिल हैं। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है।

यह भी पढ़ें -  17 साल की लड़की को Kartik Aaryan कर रहे डेट!, गोवा से वायरल हुई PICS

सुबह MDT के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई कि झड़ीपानी रोड, मसूरी पर गाड़ी गिर गई हैं। फायर स्टेशन मसूरी व फायर स्टेशन देहरादून से रेस्क्यू के लिए फायर यूनिट भेजी गई। गाड़ी में 6 लोग थे जिसमे से 3 लोगो की मौके पर मृत्यु हो गई थी तथा 3 घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें -  पर्यटन नगरी भीमताल कि अटकी हुई पार्किंग निर्माण की कार्यवाही पर बेरोजगार संघ अध्यक्ष समाज सेवी पूरन बृजवासी ने की जिला प्रशासन से निर्माण कार्य शुरुआत करने की माँग
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999