शराब तस्करो पर बढ़ता पुलिस का शिकंजा नैनीताल पुलिस ने अलग अलग कार्यवाही में 21 पेटी शराब के साथ 02 को किया गिरफ्तार।।

खबर शेयर करें -

शराब तस्करो पर बढ़ता पुलिस का शिकंजा नैनीताल पुलिस ने अलग अलग कार्यवाही में 21 पेटी शराब के साथ 02 को किया गिरफ्तार।।आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण/ निष्पक्ष रूप से संपन्न कराए जाने के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा शराब और नशा तस्करो के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है।

इसी क्रम में अवैध शराब तस्करो के विरुद्ध भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में मुखानी पुलिस टीम द्वारा मुखानी क्षेत्र में शांति व्यवस्था/वाहन चेकिंग के दौरान दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र रंजीत राम निवासी काठगोदाम को 15 पेटी नॉटी बॉयज व्हिस्की अंग्रेजी शराब एवम 02 पेटी देशी शराब गुलाब कुल 17 पेटीअवैध शराब जिनकी कीमत लगभग 66 हजार रुपए है के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -  दैवीय आपदा में मरे हुए लोगों के परिजनों को दी गई 4.88 करोड़ की सहायता धनराशि


थाना बेतालघाट द्वारा 3 पेटी गुलाब मार्का और 1 पेटी अंग्रेजी शराब मैकडॉल कुल 4 पेटी के साथ हीरा सिंह पुत्र नर सिंह को गिरफ्तार किया।अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मुखानी और बेतालघाट में धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष मुखानी,उ0नि0 कृष्ण गिरी प्रभारी चौकी आरटीओ रोड,उ0नि0 संजय कुमार,का0 श्याम सिंह डांगी, का0 चंदन सिंह मौजूद रहे।

Advertisement