IND W vs SA W: बेटियां भी बनीं विश्व चैंपियन!, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास में दर्ज किया नाम

खबर शेयर करें -

ICC Women's World Cup 2025 india-women-cricket-team-

IND W vs SA W: बीते दिन रविवार दो नवंबर को भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया। टीम ने महिला विश्व कप (ICC Women’s World Cup 2025) के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टॉफी अपने नाम कर ली। हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार विश्वविजेता बन गई।

साल 1983 में कपिल देव, 2011 में महेंद्र सिंह धौनी और अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में बेटियों ने भी विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें -  उप कारागार हल्द्वानी जिला नैनीताल में आयोजित चिकित्सा शिविर के दौरान माननीय जिला न्यायाधीश नैनीताल द्वारा माननीय जिला मजिस्ट्रेट एवं एस एस पी के साथ किया संयुक्त निरीक्षण

IND W vs SA W: बेटियां भी बनीं विश्व चैंपियन!, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास में दर्ज किया नाम

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 297 रनों का स्कोर खड़ा किया। ये महिला वनडे विश्व कप फाइनल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रनों पर आलआउट हो गई। जिससे टीम ने फाइनल में 52 रन से जीत दर्ज की। अफ्रीका टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ट (101) की शतकीय पारी भी टीम को जीत नहीं दिला पाईं।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ ने 6 लीटर पॉलीपेक में स्टेंडर्ड / फूल क्रीम दूध व आँचल शहद की लांचिंग की

भारत ने 47 साल बाद पहली विश्व कप ट्राफी की हासिल

बता दें कि 25 साल बाद महिला क्रिकेट को नया विश्व चैंपियन मिला है। इसके अलावा भारत ने 47 साल बाद अपनी पहली विश्व कप ट्राफी जीती है। फाइनल में भारतीय महिला टीम ने

अद्भुत प्रदर्शन किया। इस मैच में शेफाली वर्मा ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया। उन्हें चोटिल प्रतिका रावल की जगह टीम में शामिल किया गया था। शेफाली ने ना सिर्फ 87 रनों की पारी खेली। बल्कि दो विकेट भी लिए। तो वहीं दीप्ति शर्मा (58) ने भी अर्धशतक जड़ा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999