भारत विकास परिषद रामनगर द्वारा बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया

खबर शेयर करें -

भारत विकास परिषद रामनगर द्वारा आज पुष्कर हॉबी क्लासेज के सहयोग से खत्री सभा भवन में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों में आयोजित की गई जिसमें डेढ़ सौ से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। गर्मी के इस मौसम में थीम भी गर्मी ही रखी गई थी।

बच्चों ने बहुत ही सुंदर कला का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में नैनीताल से पहुंची प्रसिद्ध ऐपण कलाकार बलविंदर कौर मुख्य निर्णायक के तौर पर शामिल हुई। कार्यक्रम में सभी 9 विजेताओं के अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भारत विकास परिषद के संरक्षक कमल किशोर सिंघल,

यह भी पढ़ें -  खड़िया लेकर राजस्थान जा रहा ट्रक भाखड़ा पुल के पास बेकाबू होकर पलट गया

अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, सचिव विकास अग्रवाल, महिला संयोजिका श्रीमती प्रिया अग्रवाल, पुष्कर हॉबी क्लासेस की संचालिका श्रीमती पूनम गुप्ता, ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के संचालक प्रणय श्रीवास्तव और निर्णायक बलविंदर कौर योग प्रशिक्षिका मीना सती ने दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम गायन कर किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999