रेड क्रॉस सोसायटी बागेश्वर को मिली पहली एंबुलेंस को जिलाधिकारी/अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी बागेश्वर विनीत कुमार ने तहसील परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

खबर शेयर करें -

रेड क्रॉस सोसायटी बागेश्वर को मिली पहली एंबुलेंस को जिलाधिकारी/अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी बागेश्वर विनीत कुमार ने तहसील परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि रेड क्रॉस के माध्यम से समाज के कमजोर व वंचित वर्ग की सहायता के लिए जनपद में विभिन्न गतिविधियों आयोजित करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद मे रेड क्रॉस सोसायटी पीडित मानवता को राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। श्री कुमार ने कहा कि जनपद में रेडक्रास सोसायटी सक्रियता से कार्य कर रही है।

कोरोना काल व निर्वाचन में सोसायटी द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया एवं जनपद में रक्तदान शिविरों में भी समय-समय सोसायटी द्वारा सहयोग किया जाता है, जिसके परिणाम स्वरूप ही प्रदेशभर में रेड क्रॉस सोसायटी बागेश्वर को प्रथम एंबुलेंस मिली, जो जनपद के लिए हर्ष के विषय हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सोसायटी की एंबुलेंस मिलने पर जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों में लोगो को इसका लाभ मिल पायेगा। उन्होंने रेड क्रॉस सोसायटी बागेश्वर द्वारा जनपद में किये जा रहें कार्यो की सराहना करते हुए बताया कि रेड क्रॉस भवन निर्माण हेतु भूमि आंवटित कर दी गयी हैं, एवं भविष्य में भी रेडक्रॉस सोसायटी को हरसंभव मदद की जायेगी। सचिव जिला रेड क्रॉस सोसायटी बागेश्वर आलोक पांडे ने एंबुलेंस के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि एंबुलेस की किसी भी सेवा हेतु मोबाईल नंबर- 9412363926 व 9058651918 पर संपर्क कर सकते है।

यह भी पढ़ें -  काशीपुर में अवैध मदरसों पर बड़ा एक्शन, दो मदरसे किए गए सील; प्रबंधकों को सख्त चेतावनी

इस दौरान जिलाधिकारी सहित सोसायटी के सदस्यों द्वारा तहसील परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान सोसायटी के चेयरमैन संजय शाह जगाती, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुनीता टम्टा, उपजिलाधिकारी बागेश्वर हरगिरि, वाईस चेयरमैन इन्द्र सिंह , जिला सचिव आलोक पांडे, राज्य ईकाई के मैनेजिंग कमेटी सदस्य अशोक लोहनी, पूर्व चैयरमैन कुन्दन परिहार, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, उमेश जोशी, डॉ0 हरीश दफौटी, डॉ0 केएन काण्डपाल, वृक्ष मित्र किशन सिंह मलडा, केसी मिश्रा आदि उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें -  मंडी में धान की खरीद न होने से धरने पर बैठे किसान, दी आंदोलन की चेतावनी, विधायक का मिला समर्थन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999