ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड : कानून व्यवस्था को लेकर मुखर हुई कांग्रेस, एसएसपी ने की ये अपील

खबर शेयर करें -


राजधानी देहरादून में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 20 करोड़ की डकैती माम्ले में कांग्रेस ओर भाजपा एक बार फिर आमने सामने आ गई है। कांग्रेस प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर मुखर हो गई है।

कानून व्यवस्था को लेकर मुखर हुई कांग्रेस
डकैती मामले को लेकर को कांग्रेस ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा है। कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। कांग्रेस ने इस सम्बन्ध में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें -  शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट के नाम पर 5 महिलाओं के साथ 87 लाख की हुई ठगी

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश में लूट डकैती और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लेकिन सरकार मौन है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को जगाने के लिए आज गांधी पार्क में गांधी की मूर्ति के पास प्रदर्शन किया गया है। ताकि प्रदेश की कानून व्यवस्था पटरी पर आ सके।

यह भी पढ़ें -  यहां पक्के मकान में दबकर पति- पत्नी की मौत समेत एक महिला घायल

SSP ने की राजनीति न करने की अपील


मामले को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने कहा है कि उत्तराखंड पुलिस की दक्षता किसी भी गैंग को पकड़ने में हासिल है। प्रकरण में राजनीति न होकर हौसला बढ़ाए। जब गैंग सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दे रहा तो उनकी गिरफ्तारी में थोड़ा समय लगेगा पर उत्तराखंड पुलिस सभी चुनौती को स्वीकार कर जल्द पर्दाफाश करेगी

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ में घरेलू रसोई गैस की भारी किल्लत, उपभोक्ता परेशान कालाबाजारियों की चाँदी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999