JE-AE भर्ती घोटाले के इनामी संजय धारीवाल के प्रधानी का अधिकार सीज

खबर शेयर करें -

जेई-एई की परीक्षा भर्ती घोटाले में फरार 50 हजार के इनामी भाजपा के मंगलौर ग्रामीण के पूर्व मंडल अध्यक्ष और मोहम्मदपुर जट के प्रधान संजय धारीवाल की प्रधानी भी चली गई। प्रशासन ने धारीवाल के ग्राम प्रधान के अधिकार को सीज कर उप प्रधान को दायित्व सौंपा दिया है।

गौरतलब है कि परीक्षा भर्ती घोटाले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल का नाम आने के बाद भाजपा ने उससे किनारा कर लिया था। 23 जनवरी को उससे त्यागपत्र ले लिया गया। बाद में 25 जनवरी को उसे भाजपा की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था। एसआईटी उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें -  अपर सचिव पर लटकी विजिलेंस के बाद अब विभागीय जांच की तलवार


बता दें कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर 50 हजार का इनाम घोषित है और कुर्की की मुनादी कराई जा चुकी है।

संजय धारीवाल गांव का प्रधान भी था। जनवरी एवं फरवरी माह में शासन की ओर से राज्य वित्त एवं 15 वें वित्त की किश्त भेजी गई थी। गांव के खाते में 15 लाख रुपये का बजट विकास कार्यों के लिए आया हुआ है। लिहाजा प्रसाशन ने ग्राम प्रधानी के अधिकार उप प्रधान को दे दिए हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999