शहर को जाम के झाम से मिलेगी निजात , यहां बनेगा अंडरपास

खबर शेयर करें -

शहर को जाम के झाम से निजात दिलाने की कवायद शुरू हो चुकी है। पुलिस और प्रशासन शहर के नागरिकों की सहुलियत को लेकर नए आयाम ढूंढ रहे हैं जिसके चलते प्राथमिक चरण में कालू सिद्ध बाबा के मंदिर से बाजार जाने को लेकर एक अंडरपास बनाने की योजना पर शीघ्र काम चालू होगा।

कुमाऊं आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि इस अंडरपास से काफी हद तक लोगों को फायदा होगा और यहां लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। करीब 95 लाख रूपए में ये अंडरपास बनाया जाएगा और इसका सर्वे कार्य चल रहा है कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा योजना तैयार की गई है जहां कालू सिद्ध मंदिर के पास करीब 95 लाख रुपए की लागत से अंडरपास बनाने की कार्य योजना है जिससे हल्द्वानी नैनीताल मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात मिल सके और अंडरपास का सर्वे कार्य चल रहा है सर्वे के बाद इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा इसके अलावा शहर के टीपी नगर और देवलचौड़ के पास सबसे ज्यादा जाम की स्थिति बनी रहती है ऐसे में वहां पर भी अंडरपास की संभावनाएं तलाशी जा रही है. कुमाऊं कमिश्नर के निर्देश के बाद सर्वे का कार्य चल रहा है, इन दोनों जगह पर अंडरपास बनाने की काफी संभावना है।

यह भी पढ़ें -  हाथियों के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी, गुस्साएं हाथियों ने मचाया उतपात


कुमाऊं कमिश्नर से इसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है बजट मिलते ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पुलिस के कार्य योजना के लिए बजट मिल रहा है, जिसमें प्राथमिकता के आधार पर पहला काम शहर को जाम से निजात दिलाना है इसके लिए अंडरपास बनाने की कार्य योजना तैयार की जा रही है जिससे कि शहर को जाम से निजात मिल सके. शहर के कालू सिद्ध मंदिर पर सबसे ज्यादा पैदल यात्रियों का दबाव रहता है ऐसे में अंडरपास बन जाने से पैदल यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  यहां हुआ तीन दिनों से लापता युवक का शब बरामद


इसके अलावा अन्य क्षेत्रों पर भी इस तरह के बोटल नेक खोजे जा रहें हैं जिससे लोगों की राह आसान हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999