यहां हुआ तीन दिनों से लापता युवक का शब बरामद

खबर शेयर करें -

विगत तीन दिवस पूर्व एक व्यक्ति ने कोतवाली धारचुला में सूचना दी थी कि उसका दोस्त राजपाल पुत्र पंचम लाल निवासी परचवा सैजना, बरेली उ0प्र0, जो एन0एच0पी0सी0 में मजदूरी का काम करता था, कमरे से निकला था, परन्तु वापस नही लौटा तथा उसका कुछ पता नही चल पा रहा है ।

सूचना के उपरान्त कोतवाली धारचुला पुलिस ने त्वरित उक्त गुमशुदा की तलाश शुरू कर दी। दिनांक 10.01.2024 को उ0नि0 मेघा शर्मा मय कोतवाली धारचुला पुलिस को उक्त युवक की खोजबीन के दौरान, दोबाट के पास गहरी खाई में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस द्वारा उक्त शव का रैस्क्यू कर मुख्य सड़क पर लाया गया। उक्त शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मोर्चरी भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तरायणी मेले में सीसीटीवी लगाने हेतु डीएम ने इतने लाख की धनराशि की अवमुक्त

मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है । अग्रिम कार्यवाही की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999