जोशीमठ पहुंचे एयर चीफ मार्शल, सपरिवार किए नृसिंह मंदिर के दर्शन

खबर शेयर करें -

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी चमोली जिले के जोशीमठ पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने नृसिंह मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके परिवार के साथ ही वायुसेना के अधिकारी भी मौजूद रहे।

जोशीमठ पहुंचे एयर चीफ मार्शल
एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी शुक्रवार को सपरिवार जोशीमठ पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक यहां पर उन्होंने नृसिंह मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इसके साथ ही वो नृसिंह मंदिर की विशेष पूजा में भी शामिल हुए। मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने विशेष पूजा को संपन्न कराया।

यह भी पढ़ें -  भाजपा मुख्यालय में होली की धूम: मुख्यमंत्री ने दिव्यांग जनों के साथ खेली फूलों की होली

दुर्गा मंदिर, आदिगुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के भी किए दर्शन
मिली जानकारी के मुताबिक एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने नृसिंह मंदिर के साथ ही दुर्गा मंदिर, तिमुंडिया वीर मंदिर और आदिगुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के भी दर्शन किए। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में विभिन्न पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के दौरान एक सदस्य का नामांकन रद्द
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999