आपदा प्रभावितों की मदद में जुटें कार्यकर्ता! भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश अध्यक्ष भगत से ली आपदा की जानकारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से दूरभाष पर बात कर जोशीमठ के रैणी क्षेत्र में आयी आपदा की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में पीडि़तों की मदद के लिए पार्टी को जुटने के निर्देश दिये। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने जिलाध्यक्ष चमोली और अन्य पदाधिकारियों से बात कर घटना के बारे में बात की। इसके अलावा भगत ने क्षेत्रीय विधायक महेंद्र भट्ट से भी बात की। भगत ने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रभावित क्षेत्र में पहुंचने और प्रशासन के साथ राहत कार्यों में हाथ बंटाने को कहा है। भगत ने कहा कि वह जिला प्रशासन और क्षेत्र के लोगों के संपर्क में है। केंद्र व प्रदेश सरकार युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्यों में जुट गई है। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  शासन ने इन्हें सौंपी अहम जिम्मेदारी, आदेश जारी