काशीपुर में नवविवाहिता हुई जेवर व नगदी लेकर फरार

खबर शेयर करें -

काशीपुर। आज सुबह शादी के छठे दिन नवविवाहिता जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। मामला नयी बस्ती कटोराताल का है। पीड़ित के पिता द्वारा मामले की तहरीर पुलिस को दी जा रही है।

जानकारी के अनुसार नयी बस्ती पोस्टमार्टम हाउस निवासी एक व्यक्ति की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ था। विवाह इसी माह 21 जून को हुआ था। तहरीर के मुताबिक आज सुबह साढ़े छह बजे जब घर के लोग उठे तो नवविवाहिता गायब थी और 45000 रूपए तथा नौ तोले सोने के जेवर व 400 ग्राम चांदी भी गायब मिले। तहरीर में कहा गया कि विवाह के अगले दिन से वह बिजनौर के किसी युवक से मोबाइल पर बात करते हुए भी पकड़ी गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड -यहां बर्तन बेचने वाली आई दो महिलाओं ने की कई महिलाओं के साथ लाखों की धोखाधड़ी

नवविवाहिता की तलाश करने पर जब वह नहीं मिली तो पुलिस को मामले की तहरीर दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999