किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया मैकेनिक , दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

खबर शेयर करें -

कारगी चौक क्षेत्र में रहने वाला मुस्लिम युवक एक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ पठानकोट (पंजाब) ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया है।

थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि किशोरी ने इसी साल 12वीं की परीक्षा दी थी , विगत 11 अप्रैल को किशोरी घर से बिना बताए कपड़े व दस्तावेज लेकर कहीं चली गई। स्वजन उसकी आसपास तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की।

यह भी पढ़ें -  उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के तत्वाधान में मजदूर दिवस के 100 वें वर्ष को रमन मार्केट में मनाया


पुलिस ने जब किशोरी की तलाश की और उसकी कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें एक नंबर संदिग्ध पाया गया। नंबर की लोकेशन दिल्ली मिलने पर तुरंत एक टीम को दिल्ली रवाना किया गया। वहां से पता चला कि आरोपित किशोरी को लेकर पठानकोट ले गया। पुलिस टीम पठानकोट पहुंची और वहां से आरोपित मुराद आलम निवासी ग्राम खोजा नगला, छपार, मुजफ्फरनगर (उप्र) को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें -  गोला खनन संघर्ष समिति 59वें दिन भी धरना चालू रहा स्टोन क्रेशर से ओवरलोड वाहन गोला नदी से ओवरलोड वाहनों को चेतावनी


आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह कारगी चौक क्षेत्र में मैकेनिक का काम करता है। कुछ समय पहले वह किशोरी के घर गया था, जहां उसकी जान पहचान हो गई। मौका पाकर वह किशोरी को लेकर दिल्ली चला गया। वहीं, किशोरी ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ पठानकोट में कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी मुराद आलम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है तथा जेल भेजने की अग्रिम कार्रवाई की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अनुपस्थित मतदाताओं को नोटिस जारी कर 15 दिनों का समय प्रदान किया जायेगा ताकि वे अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकें।-उपजिला निर्वाचन अधिकारी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999