जानिए किस वजह से हुई यमुनोत्री धाम जाते हुए श्रद्धालु की मौत

खबर शेयर करें -

राज्य के उत्तरकाशी जिले की आज तक की बड़ी खबर समने आ रही है जानकारी के अनुसार बता दें कि राज्य में चार धाम यात्रा शुरू हुई है और बाहरी राज्यों से श्रद्धालु दर्शन के लिए चारों धामों में पहुंच रहे हैं. वहीं इच बीच बुरी खबर उत्तरकाशी के यमुनोत्री धाम से है जहां बीते दिन बिहार के एक यात्री की यमुनोत्री धाम जाते समेत भनेली गाड के पास मौत हो गई। मृतक की उम्र 55 साल थी। जानकारी मिली है कि बिहार के यात्री को अचानक चक्कर आए और वो बेहोश होकर गिर गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जानकी चट्टी पुलिस पहुंची और यात्री को राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार, बक्सर से आए अजय तिवारी पुत्र राम प्रवेश तिवारी(55) यमुनोत्री की यात्रा पर जा रहे थे। तभी उन्हें भनेली गाड (जानकी चट्टी के पास) के पास चक्कर आय़ा और वो बेहोश हो गए. उनको अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिली है कि मृत के साथ 15 सदस्यों का दल था। लेकिन अचानक उनको चक्कर आए और वो बेहोश होकर गिर गए।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  नदी में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत , परिवार में कोहराम

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999