अरे मां तो सबकी मरती है, ऑफिस कब आओगे?’, UCO Bank Zonal Manager का Viral E-mail!

खबर शेयर करें -

UCO Bank Zonal Manager Viral E-mail! | Toxic Work Culture

UCO Bank Zonal Manager का Viral E-mail: नौकरी करना लोगों की जरूरत कम मजबूरी ज्यादा बन गई है। वर्क प्लेस पर टॉक्सिक माहौल से हर कोई परेशान है। कहीं घुमने जाना हो, घर पर कोई काम हो या फिर हेल्थ खराब हो, ऑफिस से छुट्टी मिल पाना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी बीच एक मामला सामने आया है।

जिसने Toxic Work Culture की पोल खोल दी। सोशल मीडिया पर यूको बैंक (UCO Bank) के एक इंटरनल ईमेल का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। ईमेल में बैंक के वरिष्ट अधिकारी के ऊपर ऑफिस एम्पलाई के साथ खराब और अमानवीय बर्ताव करने का आरोप लगा है। चलिए जानते है पूरा मामला आखिर है क्या?

यह भी पढ़ें -  75 वर्षों में कुछ नहीं हुआ तो आईंआईटी,आईआईएम, एआईआईएस कहां से आए :प्रियंका

UCO Bank Zonal Manager का Viral E-mail!

दरअसल एक कर्मचारी ने ईमेल पर वरिष्ट अधिकारी की शिकायत की है। कर्मचारी ने मेल में लिखा, “चेन्नई जोनल हेड के अमानवीय और टॉक्सिक व्यवहार के संबंध में शिकायत।” आर.एस अजित पर ये आरोप लगाए गए है कि वो अमानवीय, अनप्रोफेशनल और टॉक्सिक हैं।

अरे मां तो सबकी मरती है, ऑफिस कब आओगे?’

इस जोनल हेड ने डर और प्रेशर का माहौल बना दिया है। कर्मचारियों को प्रोफेशनल तरीके से नहीं बल्कि नौकर की तरह ट्रीट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  International Yoga Festival 2025 : 20 हजार से अधिक योग साधक आएंगे ऋषिकेश, जया किशोरी देंगी प्रवचन

शिकायत में लिखा गया कि हैड ने एक कर्मचारी को मां के निधन पर भी छुट्टी नहीं दी। उसपर ऑफिस आने का दबाव बनाया गया। जोनल हेड ने कहा कि, “सभी की मां मरती है. ड्रामाटिक मत बनो, प्रैक्टिकल बनो. तुरंत जॉइन करो, नहीं तो मैं LWP लगाऊंगा।”

ऑफिस आने पर बनाया दबाव

दूसरी शिकायत में कहा कि एक की मां ICU में थीं। जिसपर जोनल हेड ने पहले ही पूछ लिया कि वो ऑफिस वापस कब आएगा। जिसके बाद ही उनकी छुट्टी मंजूर होगी। तो वहीं एक अधिकारी की पत्नी अस्पताल में भर्ती थी। उसपर ही जोनल हेड ने उनकी छुट्टी की रिक्वेस्ट कैंसिल कर दी।

यह भी पढ़ें -  यहां गुलदार की धमक से दहशत , दर्जन भर से अधिक बकरियों को बनाया निवाला

यूजर्स ने किया रिएक्ट

ईमेल का ये स्क्रीनशॉर्ट तेजी से वायरल हो गया। जिसपर यूजर इसे Toxic Work Culture कह रहे हैं। बता दें कि अब तक यूको बैंक या चेन्नई जोनल ऑफिस की तरफ से इस आरोपों पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999