जानिए कब है मकर संक्रांति और घुघुतिया त्यौहार , जानिए शुभ मुहूर्त

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देते हुए शास्त्री महेश चन्द्र जोशी ने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व भगवान सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है शास्त्री महेश चन्द्र जोशी ने बताया कि इस साल भगवान सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी की सांयकाल के बाद रात्रि के समय 8 बजकर 45 मिनट में होने से मकर संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी (1 गते) को ही मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाना शास्त्र सम्मत है।

शास्त्री महेश चन्द्र जोशी ने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व सभी जगह एक ही दिन मनाया जाता है परन्तु घुघुते बनाने का पर्व लोक प्रथा के अनुसार दो दिन मनाया जाता है
जो लोग 1 गते को मनाने वाले है वह 14 जनवरी को घुघुते बनाकर 15 जनवरी (1गते को) कौवें को खिलायेगे और जो लोग (2 गते को मनाने वाले) 15 जनवरी को घुघुते बनाकर 16 जनवरी (2 गते को) कौवें को खिलायेगे।

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट के निर्देश पर आज जनपदभर में चलाया गया सफाई अभियान, सिटी मजिस्ट्रेट ने यहां किया प्रतिभाग


शास्त्री महेश चन्द्र जोशी ने बताया कि मकर संक्रांति को दान , स्नान , जप , तप , पितरों का श्राद्ध करना , उनको तर्पण देना , मंदिरों में पूजा अर्चना करना आदि को हमारे शास्त्रों में विशेष महत्व दिया गया है। कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन दिया गया दान कई गुना फल लेकर वापस आता है। इसीलिए इस दिन लोग अधिक से अधिक दान – पुण्य व धार्मिक कार्य करते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  02 अक्टूबर गॉंधी जयन्ती समारोह को सादगी के साथ मनाये जाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागर में जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम निर्धारण बैठक सम्पन्न
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999