कोटाबाग निवासी युवक ने की खुदकुशी, दोस्त की कॉल रिकॉर्डिंग Instagram पर वायरल

खबर शेयर करें -

लोक लाज के मारे ना जाने कितने युवा अपनी जिंदगी को दांव पर लगा देते हैं। माता-पिता या परिवार के बारे में सोचे बिना आत्मघाती कदम उठा लेते हैं। अब नैनीताल जिले के कोटाबाग निवासी युवक ने जहर खाकर जान दे दी। जहर खाने के बाद उसने अपने दोस्त को कॉल कर बैंक खाते की डिटेल्स दी थी। इसी बीच उसका एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय अनिल निगल्टीया पुत्र स्व राम सिंह निगल्टीया निवासी दोहनिया कोटाबाग अपनी मां व बडे़ भाई के साथ रहता था। एनजीओ में काम करने वाले अनिल निगल्टीया ने रविवार को देर शाम जहर खा लिया। जिसके बाद उसने अपने दोस्त पंकज को कॉल कर लोक लाज के डर से अपनी जिंदगी की खत्म करने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें -  होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा.तो ग्राहक बनकर पहुंच गई पुलिस. युवतियों को कराया आजाद.दो गिरफ्तार ।।

दोस्त की सूचना पर छात्र के परिजन खेत में पहुंचे तो बेटे को तड़पता हुआ पाया। पहले सीएचसी कोटाबाग में इलाज हुआ फिर हल्द्वानी ले जाने लगे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। अनिल ने दोस्त के साथ अपनी बातचीत का ऑडियो इंस्‍टग्राम पर वायरल कर दिया था। जिसमें अनिल ने कहा कि एक व्‍यक्ति के अवैध संबंध को लेकर भड़काने पर दो भाइयों ने मुझे बुरी तरह पीटा।

यह भी पढ़ें -  सड़क हादसे में नवविवाहिता की दर्दनाक मौत,कई घायल


ऑडियो में अनिल ने बताया कि दलिप दा ने मुझे पोल्‍ट्री फार्म में बुलाया और दोनों भाइयों ने मुझे बहुत मारा। मेरी कोई बात नहीं सुनी। कुबेर ने दोनों भाइयों को मेरे खिलाफ भड़काया कि तुम्हारी औरत से बात करता है। फिलहाल उसके भाई और ऑडियो के आधार पर तीन गिरफ्तार हुए हैं। ऑडियो में अनिल ने बैंक पासवर्ड बताते हुए कहा कि इसमें 26 हजार रुपए हैं।

यह भी पढ़ें -  यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पुतला फूंका


अगर कल को घर में पैसे की जरूरत पड़ेगी तो उन्हें पैसे दे देना। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने जानकारी दी और बताया कि मृतक के भाई भीम सिंह की तहरीर व आडियो के अधार पर 306 धारा के तहत ललित गोस्वामी, कमल गोस्वमी व कुबेर तडियाल को गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999