विगत दिनों हल्दूचौड़ में फायरिंग की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाने वाले 02 अभियुक्तों को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

अब तक कुल 08 अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 22/10/24 को थाना लालकुआ पर श्री कैलाश चन्द्र पुत्र स्व पूरन चन्द्र निवासी दौलिया न0 1 हल्दूचौड़ लालकुआं द्वारा एक किता तहरीर बावत दिनांक 22/10/24 को ग्राम देवरामपुर में आपूर्ति निरीक्षक श्री मोहत कठैत की अध्यक्षता में सस्ते गल्ले की दुकानो के प्रस्ताव को लेकर आयोजित मीटिंग के दौरान मोहित जोशी व राजू पाण्डे द्वारा बहस की जाने लगी जिन्हे वादी मुकदमा द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो उक्त के द्वारा वादी मुकदमा के साथ गाली गलौच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर चले गये जिसके बाद वादी अपनी दुकान दौलिया हल्दूचौड पहुचा तथा दुकान के बाहर खडा तभी पीछे से 03 कारो मे मोहित जोशी ,राजू पाण्डे , कार्तिक रजवार, सतीस सनवाल ,विजय जोशी तथा 01-02 अन्य साथी द्वारा आकर हमला तथा पथराव किया गया तथा उनमे से किसी व्यक्ति द्वारा करते हुए मेरे जान से मारने की नियत से मेरे उपर फायरिंग की गयी की गयी किसी तहर मैने भागकर बचकर अपनी जान बचायी है । दाखिला तहरीर के आधार पर थानाहाजा पर मु0अ0सं0 199/24 धारा191(2)(3)/109/352/351(3) BNS बनाम मोहित जोशी व अन्य पंजीकृत किया गया । जिसके विवेचना चौकी प्रभारी उ0नि0 गौरव जोशी के सुपुर्द की गयी ।

यह भी पढ़ें -  अमरनाथ यात्रा में बादल फटने से 15 लोगों की मौत हो गई 35 लोग लापता

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही –

*अभी तक मुकदमा उपरोक्त में पुलिस द्वारा 06 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर, घटना में प्रयुक्त वाहनो/पिस्टल मय जिन्दा कारतूस व खोखा को बरामद कर जेल भेजाा गया था।*

  आज दिनांक 29/10/2024 को  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक *श्री प्रहलाद नारायण मीणा जनपद नैनीताल के आदेश के क्रम* में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र के निर्देशन तथा श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआ के पर्यवेक्षण में  मुकदमा उपरोक्त में *वाछित /नामजद अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस टीम का गठन* किया गया । 

गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1- सूरज भट्ट व 02- मोहित जोशी जो घटना कारित करने के बाद फरार चल रहे थे, अथक प्रयास के उपरांत खुर्पिया फार्म बेरीपडाव के पास से गिरफ्तार किया गया है अभियुक्तगणओ को माननीय न्यायालय के समक्ष जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  नोटा का बटन दबाने वालों ने बीजेपी कांग्रेस के प्रत्याशियों को नकारा वहीं बॉबी पवार ने भी जबरदस्त दर्ज की उपस्थिति

नाम पता अभियुक्तगंण

1-सूरज भट्ट पुत्र मोहन चन्द्र भट्ट निवासी—हिम्मतपुर चौम्वाल बेरीपड़ाव मोटाहल्दू लालकुआँ नैनीताल उम्र- 26 वर्ष

02- मोहित जोशी पुत्र कृष्णानन्द जोशी उम्र- 29 वर्ष निवासी देवरामपुर मोटाहल्दू लालकुआ

गिरफ्तारी पुलिस टीम –

1- श्री डी0आर0वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं
2- उ0नि0 गौरव जोशी कोतवाली लालकुआँ
3- अ0उ0नि0 प्रेम बल्लभ जोशी ,कोतवाली लालकुआँ
4- कानि0 अनील शर्मा कोतवाली लालकुआ

यह भी पढ़ें -  गौरव:- लालकुआं के प्रतिभावान छात्र नितिन का हुआ राष्ट्रीय अंडर- 14 क्रिकेट टीम में चयन…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999