लालकुआं-प्रयागराज रेलसेवा का सांसद ने किया शुभारंभ

Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं

लालकुआं से प्रयागराज को चलने वाली रेल को सांसद, अजय भट्ट, एवं क्षेत्रीय विधायक, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

लालकुआं-प्रयागराज ट्रेन प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को अपराह्न 2:50 बजे लालकुआं से प्रयागराज को चलेगी, वहीं गुरुवार को प्रातः 11:30 बजे प्रयागराज से लालकुआं को रवाना होगी। यह ट्रेन बरेली, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी।

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं वर्तमान सांसद, अजय भट्ट, ने जानकारी देते हुए बताया कि लालकुआं से प्रयागराज रेल सेवा के संचालन से प्रयागराज दर्शन के लिए जाने वाले उत्तराखंडवासियों को सुविधा मिलेगी। साथ ही प्रयागराज एवं उत्तर प्रदेश के अन्य स्थानों से आने वाले लोगों को कुमाऊं के धार्मिक स्थलों के दर्शन और पर्यटन स्थलों तक पहुँचने में सुविधा प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें -  सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत तीन गंभीर घायल

उन्होंने बताया कि लालकुआं-प्रयागराज ट्रेन “ऑन डिमांड” चलाई गई है। आमजन द्वारा इस रेल सेवा का अधिक से अधिक उपयोग किए जाने पर भविष्य में इस सेवा का स्थायी रूप से संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लालकुआं रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के साथ रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य सरकार द्वारा किए जा रहे हैं। भविष्य में लालकुआं रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन किया जाएगा तथा वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन की भी योजना है। उन्होंने यह भी बताया कि लालकुआं से कामाख्या देवी एवं लालकुआँ से झांसी तक ट्रेनों के संचालन हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  *बड़ी खबर : रीजनल पार्टी ने की शराब तस्कर की संपत्ति ध्वस्त करने की मांग। पत्रकार पर क्रॉस एफआइआर को बताया दुर्भाग्यपूर्ण*

प्रयागराज रेल सेवा के प्रारंभ होने पर उन्होंने प्रधानमंत्री, रेल मंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इससे पूर्व, सांसद अजय भट्ट एवं विधायक बंशीधर भगत ने चोपड़ा ग्राम सुआधार में श्रीकंठ महादेव मंदिर का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। ट्रस्ट के संस्थापक नमन कृष्ण महाराज ने जानकारी दी कि श्रीकंठ महादेव धार्मिक ट्रस्ट द्वारा इस मंदिर परिसर में संस्कृत विद्यालय एवं गौशाला का निर्माण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंडः आरक्षण की प्रक्रिया तय तो दिसंबर में होगें निकाय चुनाव, पढ़िए पूरी खबर

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, अध्यक्ष नगर पालिका सुरेन्द्र सिंह लोटनी, रंजन बर्गली, भुवन जोशी, अरुण जोशी, राज कुमार सेतिया, धनसिंह बिष्ट, बॉबी सम्भल, ओम पाल कश्यप, पवन चौहान, हेमंत नरूला, संजय अरोड़ा तथा लालकुआं स्टेशन अधीक्षक पुष्कर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999