यमुनोत्री हाइवे पर बड़ा हादसा!, तेज रफ्तार बाइकों में जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत

खबर शेयर करें -
dehradun-news 3-died-in-a-road-accident-on-delhi-yamunotri-highway

Dehradun News: यमुनोत्री हाईवे (Delhi Yamunotri Highway) पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बंशीपुर के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीन युवकों की मौत(Road Accident) हो गई। तो वहीं दो गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

dehradun news

Dehradun News: यमुनोत्री हाइवे पर बड़ा हादसा!, तेज रफ्तार बाइकों में टक्कर

दुर्घटना में लंबरपुर बरोटीवाला निवासी 20 साल के वेदांश वेदांश, आसन पुल वार्ड नंबर आठ निवासी धोनी कश्यप (20) और हरबर्टपुर के विवेक विहार निवासी 17 साल के रमनदीप की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों का उपचार चल रहा हैं।

यह भी पढ़ें -  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अल्मोड़ा की टीम द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शिविर में स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां और दवाइयां वितरण की

तीन युवकों की मौत

खबरों की माने तो रविवार रात को दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की सामने से टक्कर की जानकारी मिली। घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो पांच लोग घायल थे।

जिसके बाद एंबुलेंस बुलाकर सभी को हरबर्टपुर में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर वेदांश और धोनी कश्यप की मौत हो गई। बचे तीन युवकों को धूलकोट के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। जहां रमनदीप की भी मौत हो गई। विवेक और अंकित गंभीर हालत में है और उनका उपचार चल रहा हैं

यह भी पढ़ें -  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज आरपी सिंह पहुंचे हल्द्वानी, करेंगे बाबा नीम करौली के दर्शन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999