घस्यारी योजना का शुभारम्भ, महिलाओ को अब जंगल से सिर पर गठरी लाने से छुटकारा

खबर शेयर करें -

                                                       
द्वाराहाट/अल्मोड़ा :– दो दिवसीय जनपद दौरे पर आये प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रानीखेत से कार द्वारा द्वाराहाट पहुॅचे जहां उन्होंने त्रिमूर्ति चैराहे पर माल्यार्पण किया। यहां शीतला पुष्कर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का ढोल नगाड़ो व फुल मालाओं से उपस्थित लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास के लिये सरकार द्वारा किसी भी स्तर से कोई कमी आडे नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन के क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिये कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओ के कल्याण हेतु मुख्यमंत्री घस्यारी योजना का शुभारम्भ किया गया है जिसमें महिलाओ को अब जंगल से सिर पर गठरी लाने से छुटकारा मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाओ के आर्थिक व सामजिक स्तर में सुधार आयेगा।


 मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व के दिन पूरे प्रदेश में सभी लोगों द्वारा एक पौधा अवश्य लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि साल भर में होने वाले पौध रोपण को इस वर्ष हरेला के दिन एक साथ पूरे प्रदेश में वृहद रूप से पौध रोपण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यहां की ऐपण कला अब घर तक नहीं रह जायेगी इस कला को देश-विदेश तक पहचान दिलाने के लिये हम प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इसी वर्ष में ऐपण व हस्तशिल्प का कार्य करने वाले लोगों के लिये 05 करोड़ रूपये का बजट प्राविधानित किया जायेगा जिससे ऐसी कलाओं को संरक्षित किया जा सके। ऐपण से बनने वाले चीजों के विपणन के लिये देहरादून में विश्वस्तरीय सेन्ट्रर आफ एक्सलेंस इम्पोरियम बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओ को पैतृक सम्पत्ति में सहखातेदारी दी गयी है जिससे आने वाले समय में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद 17 साल में जितनी सड़को का निर्माण हुआ है, लगभग उतनी सड़के पिछले 03 साल 10 माह में बनायी गयी है। राज्य में इस अवधि के दौरान 11 हजार किलोमीटर से अधिक सड़को का निर्माण किया गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा 2200 से अधिक डाक्टर की तैनाती के साथ 765 डाक्टर व 2500 नर्साें की भर्ती की प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अनेको अभिनव प्रयास किये जा रहे है 500 विद्यालयों को वर्चुअल क्लासों से जोड़ दिया गया है 600 विद्यालयों में यह प्रक्रिया गतिमान है जिससे आने वाले समय में कुछ अच्छे सुधार देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चैखुटिया हवाई पट्टी व तड़ागताल झील आने वाले समय में पर्यटको के लिये आर्कषण का केन्द्र बनेगी साथ ही स्थानीय लोगों के लिये रोजगार के नये अवसर पैदा करेगी जिससे आस-पास के क्षेत्र का विकास होगा।
                                      इस अवसर पर विधायक द्वाराहाट महेश नेगी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में की गयी घोषणायें 90 प्रतिशत से ऊपर पूरी हो गयी है। उन्होंने इस बात के लिये क्षेत्रीय जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में कई विकास के कार्य किये जा रहे है जो शीध्र ही पूर्ण हो जायेेगें। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लगभग 01 हजार करोड़ के विकास कार्य हो चुके है कोई भी गाॅव बिना सड़क से जुडे नहीं रह गया है। उनका प्रयास है कि अब प्रत्येक तोक तक सड़क पहुॅचायी जाय। उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता हेतु रूके हुये आवेदनों को यथाशीध्र निर्गत करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर कुमांयू कमिश्नर अरविन्द सिंह ह्यांकी, आईजी अजय रौतेला, अपर सचिव मुख्यमंत्री व महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट,्र चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिल्खवाल, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, भाजुयमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन सलाहकार कैलाश पंत, अध्यक्ष राष्टीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण समिति के मोहन सिंह मेहरा, नगर पंचायत अध्य़क्ष द्वाराहाट मुकुल सती, सदस्य राज्य पलायान आयोग अनिल शाही, केसीडीएफ के अध्यक्ष भूपेन्द्र काण्डपाल, महामंत्री प्र्रेम शर्मा, महेश नयाल, राजेन्द्र जयसवाल, कैलाश भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता भट्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख ममता भट्ट, जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, अपर जिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल, उपजिलाधिकारी आरके पाण्डे, सीमा विश्वकर्मा, राहुल शाह, पवन पाण्डे, युगल किशोर आर्य, उमेश भट्ट, पूरन कैड़ा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन धीरेन्द्र मठपाल व विनोद भट्ट आदि ने संयुक्त रूप से किया।  

Advertisement
यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा- एसएसपी पंकज भट्ट ने लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999