कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरिश्चंद्र दुर्गापाल ने दीप प्रज्वलित कर किया, गणेश भगवान को लेकर कही ये बात

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड ।गौला गेट में पांचवें वर्ष के दूसरे दिन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कमेटी के अध्यक्ष इंदर सिंह बिष्ट ने गणेश पट्टी का डालकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया मुख्य अतिथि हरिश्चंद्र दुर्गापाल ने इस अवसर पर उन्होंने गणेश भगवान की पूजा अर्चना के बारे में उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा हमारे सनातन धर्म में सर्वप्रथम पूज्य गणेश भगवान है कोई भी शुभ कार्यशुरू करने से पहले गणेश भगवान की स्थापना की जाती है ।

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट ने विधानसभा के इन कर्मचारियों को दी बड़ी राहत

हमारे कार्य बिना विघ्न बाधा से संपन्न होने की प्रार्थना करते हैं और उन्होंने यह भी कहा इस कलयुग में हमें सत्यमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है हमें अपने जीवन में और अपने बच्चों में अच्छे संस्कार देने चाहिए जिससे हमारी संस्कृति को जिंदा रख सके।
छोटे-छोटे बाल कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को और भी मनोरंजन बना दिया।
भजन गायक मुस्कान मोना किरण चोपड़ा बहनों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। जिससे पंडाल में बैठे महिलाएं और बच्चे नाचने को मजबूर हो गए पंडाल भक्तिमय भजनों से गुंजायमान हो गया। ढोलक मास्टर महेश आर्य ने भी ढोलक की ऐसी ताल देकर खूब वह वाही लूटी।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष इंदर सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष नंदा वल्लभ नैनवाल कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट सचिव विनोद पांडे उप सचिव संजय सिंह भाकुनी कार्यकारिणी सदस्य विनोद सिंह विजय भट्ट प्रकाश पांडे विनोद आर्य प्रताप राम आर्य गुलशन पांडे पवन पांडे केशव पांडे राजा खोलिया और संरक्षक मंडल में राजेंद्र सिंह बिष्ट नंदन दुर्गापाल धर्मानंद खोलिया सुरेश उपाध्याय। मेला इंचार्ज प्रवीण शर्मा मीडिया प्रभारी अरविंद जन्तवाल।
कार्यक्रम में आए हुए अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला ग्राम प्रधान जग्गी हेमा भट्ट पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भास्कर भट्ट आशुतोष जग्गी रेबाधरपांडे।
मुख्य यजमान की भूमिका धर्मानंद खोलिया व श्रीमती गीता खोलिया ने पंडित मुकेश पाठक द्वारा संपन्न कराया गया कार्यक्रम का संचालन हरिश्चंद्र जोशी ने किया अध्यक्ष इंदर सिंह बिष्ट ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999