लोक भवन में मल्टीपर्पज भवनों का शिलान्यास, लोगों को एक ही जगह मिलेगी हर सुविधा

खबर शेयर करें -

 

laying-foundation-stone-for-multipurpose-buildings-at-lok-bhawan

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लोक भवन परिसर में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास किया। लोक भवन परिसर में निर्मित किए जाने वाले इन भवनों में विभिन्न आवश्यक सुविधाओं का समावेश किया जाएगा।

लोक भवन में मल्टीपर्पज भवनों का शिलान्यास

बता दें प्रथम भवन में एक समेकित डिस्पेंसरी का निर्माण किया जाएगा, जिसमें आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और एलोपैथिक चिकित्सा कक्ष शामिल होंगे। वहीं दूसरे भवन में सूचना परिसर एवं कैफेटेरिया, तृतीय भवन में लोक निर्माण विभाग कार्यालय और चतुर्थ भवन में उद्यान विभाग कार्यालय का निर्माण किया जाना है। इन भवनों का निर्माण पारंपरिक पहाड़ी वास्तुकला के अनुरूप किया जाएगा, जिससे स्थानीय सांस्कृतिक पहचान को भी सुदृढ़ किया जा सके।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ मार्ग पर घोड़े-खच्चर की लीद से गंदगी, 1.43 करोड़ का प्रोजेक्ट फेल! पतंजलि ने मुफ्त में किया था काम

लोक भवन परिसर में एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी विभिन्न सेवाएं: गवर्नर

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि इन नवीन भवनों के निर्माण से लोक भवन परिसर में विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे कार्यप्रणाली अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनेगी। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि आमजन को भी बेहतर एवं त्वरित सेवाएं प्राप्त होंगी। समेकित सुविधाओं के माध्यम से समय एवं संसाधनों की बचत होगी तथा कार्यों में दक्षता आएगी।

यह भी पढ़ें -  मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
Cm dhami

प्रदेश की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत का होगा समन्वय

गवर्नर ने कहा कि इस परियोजना में आधुनिक तकनीक के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत का समन्वय किया गया है, जो इसे विशिष्ट बनाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बहुउद्देशीय भवन लोक सेवा की भावना को और अधिक सशक्त करेगा और प्रशासनिक कार्यों के कुशल एवं प्रभावी निष्पादन में सहायक सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें -  पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल, दूसरा फरार, लूट की वारदात को दिया था अंजाम

पारंपरिक पहाड़ी वास्तुकला के अनुरूप होगा भवन का निर्माण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए कहा कि इन भवनों का निर्माण पारंपरिक पहाड़ी वास्तुकला के अनुरूप किए जाने से न केवल प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह स्थानीय संसाधनों एवं कारीगरों को भी प्रोत्साहन देगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999