नेता प्रतिपक्ष का पार्थिव शरीर पहुंचा हल्द्वानी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है बता दें कि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश का पार्थिव शरीर देर रात हल्द्वानी स्थित उनके आवास संकलन पहुंचा, उनके शव के पहुंचते ही कई कार्यकर्ताओं के आंसू छलक पड़े, तो वहीं आसपास का माहौल पूरी तरीके से गमगीन हो गया,सुबह के समय नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया था और दोपहर 3:30 बजे नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के पार्थिव शरीर को उनके पुत्र सुमित ह्रदयेश उत्तराखंड सदन दिल्ली से लेकर हल्द्वानी पहुंचे है।वही नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश को आखिरी बार देखने वालों की भीड़ लगी हुई है और सभी लोग नम आंखों से नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश को श्रद्धांजलि अर्पित की, हम आपको बता दें कि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कल सुबह रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ रावत, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, तीरथ सरकार के तमाम कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम दिग्गज नेता आएंगे।

उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस पार्टी के कार्यालय स्वराज आश्रम में ले जाया जाएगा, जहां कांग्रेसी कार्यकर्ता उनको अंतिम दर्शन कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे और उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को रानीबाग चित्रशिला घाट लेकर जाया जाएगा, जहां उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्रद्धांजलि देने राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी, सांसद अजय भट्ट, जागेश्वर विधायक गोविन्द कुंजवाल, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, मेयर जोगेन्द्र रौतेला पहुचे।

यह भी पढ़ें -  कोविड कर्फ्यू के दौरान पत्रकारों को प्रेसकार्ड के आधार पर छूट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999