खेत में पेड़ से उल्टा लटका मिला जिंदा गुलदार, 6 घंटे तक मची रही दहशत, वन विभाग की देरी पर भड़के ग्रामीण

खबर शेयर करें -

Guladar News

रुड़की के लंढौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रनसुरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब खेत में एक ऊंचे पेड़ पर जिंदा गुलदार उल्टा लटका हुआ मिला। यह भयावह दृश्य जिसने भी देखा उसकी रूह कांप उठी। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

हरिद्वार में पेड़ से उल्टा लटका मिला गुलदार

ग्रामीणों के अनुसार गुलदार का एक पैर पॉपुलर के पेड़ की टहनी में फंस गया था, जिसके चलते वह करीब पांच से छह घंटे तक उल्टा लटका रहा। नीचे जमा भीड़ की आवाज़ और हलचल से गुलदार लगातार छटपटाता रहा। अनहोनी की आशंका को देखते हुए गांव के लोगों ने ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें -  मोटाहल्दू-स्टोन क्रेशर में रेता बजरी लेने गए ट्रक चालक की पिटाई, एक खनन व्यवसाई पुलिस हिरासत में,हल्दूचौड़ चौकी का घेराव,देखे ये खास video

समय पर नहीं पहुंची वन विभाग की टीम

हालांकि आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद वन विभाग की रेस्क्यू टीम कई घंटों तक मौके पर नहीं पहुंची। इस देरी को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। हालात उस वक्त और गंभीर हो गए जब गुलदार को नजदीक से देखने की होड़ में कुछ ग्रामीण रेस्क्यू कार्य में बाधा डालने लगे।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊँ- स्मैक की बड़ी खेप पकड़ी: 40.78 ग्राम नशे के साथ युवक और सैनिक की पत्नी गिरफ्तार

कड़ी मशक्कत के बाद हुआ गुलदार का रेस्क्यू

वन विभाग की टीम के बार-बार समझाने के बावजूद लोग गुलदार के बेहद करीब पहुंचते रहे।काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को बेहोशी का इंजेक्शन दिया। इसके बाद पेड़ काटकर गुलदार को सुरक्षित नीचे उतारा गया और पिंजरे में बंद कर रेस्क्यू किया गया।

यह भी पढ़ें -  पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, बाइक चालक की मौत

सुरक्षित बताया जा रहा गुलदार

रेस्क्यू के बाद गुलदार को वन विभाग की गाड़ी से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। हैरानी की बात यह रही कि जब तक पिंजरे वाली गाड़ी गांव से बाहर नहीं निकली, तब तक सैकड़ों ग्रामीण उसका पीछा करते रहे, मानो कोई तमाशा चल रहा हो। गाड़ी के गांव से बाहर निकलते ही जाकर भीड़ छंटी। फिलहाल गुलदार पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999