लोकसभा चुनाव 2024 : उत्‍तराखंड में बार्डर हुए सील, चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से रखी जा रही नजर

खबर शेयर करें -



लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होगा। इसके साथ ही आज आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बार्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है और पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई है।


लोकसभा चुनाव के लिए आज तारीखों की घोषणा होगी इस से पहले प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रदेश के सभी बार्डर सील कर दिए गए हैं। इसके साथ ही हर बार्डर पर अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है। पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती इसलिए की गई है ताकि पड़ोसी राज्यों से किसी तरह की तस्करी न हो पाए।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता गांव में गीदड़ का आतंक ,कई लोगों को किया जख्मी

चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से रखी जा रही नजर
चुनाव में किसी भी तरह की तस्करी ना हो इसलिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय बनाकर पुलिस दोनों ओर से चेकिंग कर रही है। खासकर प्रदेश के दो संवेदनशील जिलों हरिद्वार व देहरादून की सीमाओं पर सावधानी बरती जा रही है। दोनों जिलों की सीमाओं पर डेढ़-डेढ़ सेक्शन अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही सीमाओं पर ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  कुख्यात सुनील राठी के नाम से होटल कारोबारी से रंगदारी, पुलिस ने किया अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वाहनों की गहनता से की जाए चेकिंग
चुनाव के दौरान पड़ोसी राज्यों से शराब और नकदी तस्करी की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। सीमाओं पर चेकिंग को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही रात में निकलने वाले वाहनों की गहनता से चेकिंग किए जाने और बाहरी प्रदेशों के वाहन चालकों की जानकारी रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  गंगा आरती की भॉति सरयू आरती करने के उद् देश्य से जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जूना अखाडा के महंतो, सीनियर सीटीजन एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999