चंद्र ग्रहण 8 तारीख को अलग-अलग राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
पंडित त्रिभुवन उप्रेती

खबर शेयर करें -

08 नबम्वर 2022 मंगलवार को होगा इस वर्ष का अन्तिम ग्रस्तोदय खग्रास /खण्डग्रास चन्द्र ग्रहण —दिनांक 08 नबम्वर 2022 मंगलवार कार्तिक शुक्ल पूर्णिमासी के दिन इस वर्ष का चन्द्र ग्रहण दोपहर 02=39 मिनट से स्पर्श होगा, शाम 04बजकर 04=29 मिनट पर मध्य होने के साथ 06=19 मिनट में पुनः सुन्दर क्रान्ति के साथ मोक्ष होगा, कुमायूं मंडल के पिथौरागढ़ अल्मोड़ा नैनीताल आदि स्थानों पर सायं 05=15 मिनट के लगभग यह ग्रहण दृष्य होगा। इस ग्रहण का सूतक 09 घंटा पूर्व इसी दिन प्रातः 05=39 मिनट लगभग से प्रारम्भ होगा,, अतः देव पूजन का समय प्रातः 05=35 से पूर्वआ करना आवश्यक होगा,, यह ग्रहण भारत सहित अमेरिका एशिया। प्रशान्त महासागर, आस्ट्रेलिया, आदि स्थानों पर दिखाई देगा। ग्रहण के कारण,इसका व्यापक प्रभाव रहेगा, आर्थिक व्यापारिक, महंगाई, के रूप में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है,, प्राकृतिक राजनैतिक रूप से साधारण रहेगा, पेट्रोलियम पदार्थ महंगे होंगे, राजनैतिक उथल पुथल का योग रहेगा, धार्मिक उन्माद फैलेगा,, ग्रहणकाल में सभी को सूतक काल से पहले देव पूजन कर, व्रत हवन करना चाहिए, गरीब, असहाय, विकलांगों, को बस्त्र, अन्न, फल, द्रब्य, का दान करना चाहिए, वैदिक मंत्र का जाप ग्रहणकाल में करना चाहिए, ग्रहण समाप्ति के बाद पुनः स्नान कर यज्ञोपवीत बदल कर देव पूजन कर भगवान विष्णु शिव की मंगल आरती कर
आशिर्वाद
प्राप्त करना चाहिए।। ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव —-1–मेष– मानसिक तनाव धन हानि–2–वृष—रोग ,नौकरी व्यवसाय में हानि,—3–मिथुन—आकस्मिक लाभ, संतान सुख,–4–कर्क—शरीर कष्ट, ठंड से भय,—5– सिंह —संतान की तरफ से पीडा—6—कन्या—धनप्राप्ति,—7–तुला—दामपत्य कष्ट, योग,—-8—वृश्चिक—-कष्ट, व्यापार हानि,–9—धनु—मान सम्मान में कष्ट —-10—मकर–राज्य लाभ,उच्च पद, —11—कुंभ—मान सम्मान धन वृद्धि,,—-12–मीन—विद्मा हानि, शरीर रोग, चन्द्र ग्रहण को गर्भवती स्त्री,को बिल्कुल नहीं देखना चाहिए,इसके प्रभाव से विकलांग संतान की उत्पत्ति होती है।।ग्रहण को सीधी आंखों से भी नहीं देखना चाहिए। पंडित त्रिभुवन उप्रेती ज्योतिष कार्यालय नया बाजार हल्दूचौड हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंड,9410143469,,

Advertisement
यह भी पढ़ें -  इस कंपनी में 26 अप्रैल को 500 पदों पर सीधी भर्ती , देखें डिटेल

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999