मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जाएंगे सीएम धामी, शपथग्रहण समारोह में होंगे शामिल

खबर शेयर करें -

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जाएंगे। वहां सीएम धामी नई भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जाएंगे सीएम धामी
सीएम पुष्कर सिहं धामी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में नई चुनी गई सरकार के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सीएम धामी बुधवार सुबह 11 बजे लाल परेड मैदान भोपाल पहुंचेंगे। यहां शपथ ग्रहण समारोह के समापन के बाद वो छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब डेढ़ बजे सीएम साइंस कालेज मैदान रायपुर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इन 2 जिलों में बारिश का अलर्ट, 5 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, सावधान रहें

इन्हें बनाया पार्टी ने मुख्यमंत्री
भाजपा ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी चेहरे विष्णु देव साय को सीएम बनाया है। इसी तरह राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे भी चौंकाने वाले हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने उज्जैन दक्षिण विधायक मोहन यादव को सीएम बनाया गया है। जबकि राजस्थान में भजनलाल शर्मा को नया मुख्यमंत्री नया मुख्यमंत्री चुना गया है।

यह भी पढ़ें -  भारी बारिश की चलते सीएम धामी में सभी जिलाधिकारी को दिए अलर्ट पर रहने के निर्देश

बीजेपी में पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता को मिलता है मौका
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान के तीनों मुख्यमंत्रियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्य करने वाले आम से आम कार्यकर्ता को भी मौका देते हैं। ये भाजपा में ही संभव है जहां व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता को मौका दिया जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  SSP NAINITAL के नेतृत्व में अवैध कच्ची शराब का कारोबार करने वालों पर नैनीताल पुलिस का वार,133 पाउच कच्ची शराब के साथ 02 व्यक्तियों को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999