उत्तराखंड: हरिद्वार जिले में मदरसों का हुआ सत्यापन 11 हजार बच्चे गायब हो गए

खबर शेयर करें -

Uttarakhand Illegal Madarsa
प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार: यूपी से लगते हरिद्वार जिले में चल रहे मदरसों को लेकर एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। धामी सरकार के निर्देश पर डीएम मयूर दीक्षित द्वारा कराए गए सत्यापन अभियान में 11 हजार से अधिक बच्चों का रिकॉर्ड नहीं मिला। इन बच्चों के नाम पर मदरसा इंतजामिया कमेटी के संचालक सरकार से फंडिंग ले रहे थे। जनपद हरिद्वार में 131 मदरसे ऐसे हैं जो कि मदरसा बोर्ड से पंजीकृत होकर संचालित हो रहे थे। यहां पढ़ने वाले बच्चों के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक कोटे से तमाम सुविधाएं प्राप्त होती रही है,जिनमें मिड डे मील भी शामिल है।

यहां तकरीबन 31 हजार बच्चों का पढ़ना बोर्ड रिकॉर्ड में दिखाया गया है। इस संख्या पर राज्य की धामी सरकार को संदेह थी, जिसपर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला प्रशासन को गहनता से सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में वर्दीधारी उप निरीक्षक और सिपाही पदों की सीधी भर्ती के लिए नई नियमावलियां लागू

डीएम के निर्देश पर एक साथ छापे

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि सरकार के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन ने एक साथ कई मदरसों पर गहनता से सत्यापन का कार्य शुरू कराया, मात्र एक महीने में मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 31000 से 19400 पर आ गई है l कई मदरसों ने बंद करने की एप्लीकेशन दे चुके हैं। जिलाधिकारी श्री दीक्षित ने बताया कि जिन मदरसों में बच्चों की संख्या में मिड डे मिल की संख्या से मिलान नहीं हुआ ये गड़बड़ी पाई गई है उनके खिलाफ जिला प्रशासन रिकवरी की कारवाई करेगा।

यह भी पढ़ें -  ठंड से हलकान होंगे लोग, उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम, IMD ने जारी किया बर्फबारी का अलर्ट

क्या कहते हैं अल्पसंख्यक सचिव

उत्तराखंड अल्पसंख्यक विभाग के विशेष सचिव डा. पराग मधुकर धकाते का कहना है कि शासन के पास ऐसी शिकायतें आई थी कि मदरसों में बच्चों की संख्या फर्जी दर्शायी जा रही है। जिस पर मुख्यमंत्री ने जांच पड़ताल के निर्देश दिए थे और ये शिकायत हरिद्वार जिले में सही निकली है ऐसे ही अन्य जिलों में भी सत्यापन कराया जा रहा है, जुलाई माह से पूर्व मदरसों को नए पंजीकरण की प्रकिया से गुजरना है, जिनका पंजीकरण नहीं होगा वो बंद करा दिए जायेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड – पैसे देख डोला दारोगा का मन, कर दी मां-बेटे की हत्या, एक पर्ची ने खोला राज

मदरसा बोर्ड खत्म

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1 जुलाई से मदरसा बोर्ड खत्म करके उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन को मंजूरी दी हुई है। जुलाई माह से मदरसों को और अन्य अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं को इस बोर्ड के साथ साथ उत्तराखंड शिक्षा  बोर्ड से भी अनुमति लेना आवश्यक हो जाएगा। सीएम धामी ने कहा है कि एक देश एक शिक्षा की तरफ राज्य सरकार बढ़ रही है सभी बच्चों को एक जैसी शिक्षा मिले ऐसा सरकार का प्रयास है। इसमें मुस्लिम ईसाई सिख पारसी बौद्ध जैन शिक्षा संस्थान को भी बराबर की सरकार से सहायता मिलेगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999