महाराष्ट्र राजभवन से विदा लेकर देहरादून पहुंचे कोश्यारी

खबर शेयर करें -

डोईवाला/देहरादून। महाराष्ट्र राजभवन से विदा लेकर शुक्रवार की शाम जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश के नेताओं ने उनका स्वागत किया। कुछ देर एयरपोर्ट टर्मिनल में रूकने के बाद कोश्यारी जौलीग्रांट से देहरादून को रवाना हुए।

कोश्यारी के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने की खबर पाकर प्रदेश व जिला स्तर के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता दोपहर से ही एयरपोर्ट पहुंचने शुरू हो गए थे। जिसके बाद शुक्रवार शाम 5:10 भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के स्टेट प्लेन में सवार होकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कोश्यारी का काफिला एयरपोर्ट से देहरादून को रवाना हुआ। ज्ञात हो कि भगत सिंह कोश्यारी ने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे 12 फरवरी को स्वीकार किया गया था। राष्ट्रपति ने कोश्यारी की जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। अपने इस्तीफे के बाद पहली बार कोश्यारी उत्तराखंड पहुंचे हैं। जिसे लेकर कयासों व चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोश्यारी का स्वागत करने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, विधायक आदेश चौहान, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, मंडल महामंत्री राजेंद्र तडियाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित बिज्लवाण, नितिन कोठारी आदि शामिल रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  3 दिन बाद भी नहीं खुल पाई 21 सड़कें, कल से फिर आएगी मुसीबत

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999