भवाली में सनसनी : इकलौते बेटे की करंट से मौत,विधायक समेत सैकड़ों लोग धरने पर..

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के भवाली में रोहित का शव लेकर देररात क्षेत्रवासियों और परिजनों ने जमकर किया प्रदर्शन। नैनीताल और भीमताल से पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचा।


नैनीताल के भवाली में रविवार रात रोहित नामक युवक की होटल में करेंट लगने के बाद गिरने से मौत हो गई। मौत के बाद भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ युवक का शव लेकर होटल पहुँचे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड(बड़ी खबर)उत्तराखंड में फिर बड़ा सड़क हादसा,कार खाई में गिरी,दो लोगों की दर्दनाक मौत, तीन घायल ।।

उन्होंने कहा कि होटल संचालको ने जबरन देररात रोहित को पेड़ पर चढ़ाया, जिससे उसकी जान चली गई। उन्होंने परिवार को राहत देने की मांग की है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि रोहित को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार को जब तक राहत नहीं मिलेगी शव को उठाया नहीं जाएगा। कैडा के अनुसार, होटल संचालक ने जबरदस्ती रोहित को पेड़ पर चढ़ाया।

यह भी पढ़ें -  Jemimah Rodrigues का करिश्माई शतक! ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप के फाइनल में पहुंचा भारत- IND W vs AUS W Semifinal

रोहित, घर का इकलौता चिराग है। कहा कि होटल मालिक की गलती की वजह से बच्चे की जान गई है। जब तक होटल सील कर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी, शव नहीं उठाया जाएगा। होटल सील करने के लिए एस.एस.पी.और जिला प्रशासन से कहा गया है। ये भी कहा कि कार्रवाई नही की गई तो मुख्यमंत्री से बात की जाएगी

यह भी पढ़ें -  होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, AHTU और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में सात दबोचे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999