महेंद्र बने ग्रामीण इकाई के महामंत्री प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल इकाई का विस्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी:- नगर उद्योग व्यापार मंडल ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष प्रमोद भट्ट ने प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति पर ग्रामीण इकाई का विस्तार करते हुए महेंद्र सिंह बिष्ट को ग्रामीण इकाई का महामंत्री और यश पनेरू को ग्रामीण युवा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। ग्रामीण अध्यक्ष प्रमोद भट्ट ने बताया कि शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों का एक सम्मेलन आयोजित करवाया जायेगा जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की जायेगी और उसका तुरंत निदान किया जायेग। नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्सवाण, प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता, देवेश अग्रवाल, राकेश गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, पूरन लाल साह, राजीव अग्रवाल, मनोज जोशी, जसबीर खनायत, जितेंद्र बर्गली, परबजोत चंडोक, मनोज चौहान, नितेश थुवाल, नरेंद्र साहनी, नीरज कांडपाल, संदीप टण्डन, रामप्रसाद कश्यप आदि ने बधाई दी है। 

Advertisement
यह भी पढ़ें -  संशोधित- विधानसभा क्षेत्र लालकुऑ एवं नैनीताल में 27 मार्च को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा।