अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, कई यात्री घायल

खबर शेयर करें -

Dumper crushes 10 people in Dausa, Rajasthan, four killed

Road accident in tehri : टिहरी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. टिपरी में चारधाम यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई.

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस

हादसा बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है. टिपरी में चारधाम यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में तीन यात्री गंभीर घायल बताए जा रहे हैं. जिसमें एक पुरुष एक महिला और बच्चा शामिल हैं. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड…पति की मौत का सदमा नहीं सह पाईं पत्नी -कुछ घंटों बाद जहर खाकर दी जान, एक साथ उठीं दोनों की अर्थियां

उत्तरकाशी से केदारनाथ की ओर जा रही थी

संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार बस में ड्राइवर समेत लगभग 33 यात्री सवार थे. जो गुजरात से चारधाम यात्रा के लिए आए थे. बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. बताया जा रहा है बस उत्तरकाशी से केदारनाथ की ओर जा रही थी. इस दौरान टिपरी पर ये हादसा हो गया.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मेरा एक ही बच्चा था…”, चीखता रहा पिता, न ऑक्सीजन मिली, न दवा, दो साल के मासूम की मौत,देखे वीडियो
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999