Uttarkashi Cloudburst : धराली हादसे में कई लोग लापता, दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी आपदा uttarkashi cloudburst

उत्तरकाशी के धराली गांव में 5 अगस्त को बादल फटने (Uttarkashi Cloudburst) से खीरगंगा में बाढ़ आ गई थी। जिसने पूरे इलाके में तबाही थी। कई होटल और घर मलबे में दब गए थे। जबकि कई लोग लापता हो गए थे। घटना के बाद से ही मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

5 अगस्त को आई थी धराली में आपदा

5 अगस्त का दिन शायद ही कोई भूल पायेगा। दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर अचानक बदल फटने से खीरगंगा में जलस्तर बढ़ गया था। जिसके चलते कई होटल, आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा और कई लोग लापता हो गए। आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, घटना में कई लोगों के जनहानि की आशंका है और संपत्ति को भी भारी क्षति हुई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग का हुआ आगाज, खेल के माध्यम से किया जा रहा लोगों को जागरुक

उप जिलाधिकारी भटवाड़ी को किया मजिस्ट्रेट जांच अधिकारी नियुक्त

जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी भटवाड़ी को मजिस्ट्रेट जांच अधिकारी नियुक्त किया है। आदेश में कहा गया है कि जांच अधिकारी घटना के कारण, मृतक/लापता और घायल व्यक्तियों का ब्यौरा, उनके परिजनों के नाम-पते, प्रभावित पशुधन, निजी संपत्तियों की क्षति, राहत और बचाव कार्यों की स्थिति सहित विस्तृत जानकारी एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराएंगे।

यह भी पढ़ें -  सौतेली मां की हत्या का खौफनाक राज: प्रेमी संग मिलकर वारदात, बोरे में बंद शव मंगलौर नहर किनारे फेंका
Uttarkashi Cloudburst : धराली हादसे में कई लोग लापता, दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
मजिस्ट्रेट जांच
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999