केदारनाथ में पर्यटकों के साथ मारपीट, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड। केदारनाथ धाम यात्रा पर आयी श्रद्धालु तनुका पौण्डार निवासी महिपालपुर दिल्ली ने कोतवाली सोनप्रयाग पर शिकायत दर्ज कर कहाँ की वे दिनांक 10 जून 2023 को गौरीकुण्ड से केदारनाथ यात्रा के लिए पैदल निकले थे।

रास्ते में भीमबली पुल के पास एक घोड़ा बुरी हालत में गिरा हुआ था। जिसकी वजह से वे वहां पर रुके और आस-पास के लोगों से मदद मांगी।

परन्तु किसी के द्वारा कोई मदद नहीं की गयी। इसी दौरान एक व्यक्ति वहाँ पर अन्य जीवों को बुरी तरह मार रहा था, इनके द्वारा उसे केवल यही कहा गया कि ऐसा क्यों कर रहे हो। ऐसा बोलते ही घोड़ा संचालक की भीड़ वहाँ पर आयी और 4-5 लोग उनके साथ मार-पीट और बदतमीजी कर अभद्र व्यवहार करने लगे और साथ ही उनके द्वारा इनको उत्तराखण्ड छोड़ने की धमकी भी दी गयी ।

यह भी पढ़ें -  इस युवक ने लड़ी न्याय की लड़ाई, अमेजन कंपनी को 67 रुपये वापस करने के आदेश

शिकायतकर्ता द्वारा यह शिकायत दिनांक 12 जून 2023 को कोतवाली सोनप्रयाग पर वापस आते समय दी गयी । शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग पर भा0द0वि0 की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी। दौराने विवेचना मारपीट की घटना में शामिल 05 अभियुक्तों का चिन्हीकरण कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी गयी है।

यह भी पढ़ें -  रामनगर में सीएम ने किया ARTO का औचक निरीक्षण

पुलिस ने मारपीट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अकित सिंह पुत्र स्व० श्री प्रकाश सिंह, निवासी ग्राम आसो, जयकण्डी, थाना अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग।

सन्तोष कुमार पुत्र श्री रघुवीर लाल, निवासी ग्राम उपरोक्त

रोहित कुमार पुत्र श्री रोशन लाल निवासी ग्राम ऊपरोक्त

गौतम पुत्र आनन्द लाल निवासी ग्राम जाखन भरदार, थाना व जिला रुद्रप्रयाग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में श्री रामलीला मंचन 26 से,चित्रकूट तिवारी नगर बिंदुखत्ता में भी प्रथम नवरात्र यानि 26 सितंबर से शुरू होगी रामलीला

वहीं सभी के लाइसेंस करने के लिए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सरल व सुरक्षित बनाये जाने हेतु अधीनस्थ सभी प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं।

वही 11 वें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के दर पर पहुंच रहे हरेक श्रद्धालु स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके। ऐसे में श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु भी सभी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999